अध्यात्म

Bhai Dooj 2026: भाई को टीका कैसे लगाएं, किस दिशा में होना चाहिए भाई का मुंह

Bhai Dooj 2026, भाई दूज पर टीका कैसे लगाएं : आज भाई दूज है, नोट करें भैया दूज पर भाई को टीका लगाने का तरीका क्या है और तिलक लगाते समय भाई का मुंह किस दिशा में होना चाहिए।

Image

भाई को टीका कैसे लगाएं, किस दिशा में मुंह होना चाहिए

Bhai Dooj 2026, भाई दूज पर टीका कैसे लगाएं : भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्यार, विश्वास और अपनापन बढ़ाने का खास मौका होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को घर बुलाकर उनका तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल जिंदगी की कामना करती हैं। आज भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। भाई दूज पर विधि विधान के साथ बहन द्वारा भाइयों को तिलक लगाने का खास महत्व होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भाई दूज पर तिलक लगाने के लिए सिर्फ रोली, चावल और मिठाई ही जरूरी नहीं होते, बल्कि बैठने की दिशा का भी विशेष महत्व माना जाता है? धार्मिक मान्यताओं और वास्तु परंपराओं के अनुसार, भाई को तिलक लगवाते समय सही दिशा में बैठाना शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस बार भाई दूज की पूजा करने वाली हैं, तो जान लीजिए भाई का मुंह किस दिशा में होना चाहिए, बहन को किस तरफ बैठना चाहिए और तिलक लगाने का सही तरीका क्या है।

भाई दूज पर तिलक लगाने का सही तरीका, Bhai Dooj ka tika kaise lagaye

भाई दूज पर तिलक की रस्म को सादगी और प्रेम के साथ निभाया जाता है। यहां पढ़ें भाई दूज का टीका लगाने का सही तरीका क्या है, भाई दूज का तिलक कैसे लगाएं -

1. सबसे पहले पूजा की तैयारी करें: सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। पूजा की जगह को साफ करें और एक चौकी पर साफ आसन बिछाएं।

2. तिलक की थाली सजाएं: पूजा की थाली में रोली या कुमकुम, अक्षत यानी साबुत चावल, दीपक, फूल, मिठाई और नारियल रखें। अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार कलावा भी रख सकती हैं।

3. भाई को सही दिशा में बैठाएं: भाई को साफ चौकी या आसन पर पूर्व अथवा उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठाएं। बहन उसके सामने बैठकर पूजा की तैयारी करे।

4. माथे पर लगाएं तिलक: सबसे पहले भाई के माथे पर रोली या कुमकुम से तिलक लगाएं। इसके ऊपर कुछ साबुत चावल के दाने लगाएं। इसके बाद भाई की आरती उतारें।

5. मिठाई खिलाकर लें आशीर्वाद: पूजा के बाद भाई को मिठाई खिलाएं और उसकी लंबी उम्र की कामना करें। भाई भी अपनी बहन को उपहार देकर उसके सुखी जीवन की कामना करे।

किस दिशा में होना चाहिए भाई का मुंह, Bhai Dooj Tilak Direction

धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित वास्तु परंपराओं के अनुसार, भाई दूज पर तिलक लगवाते समय भाई का चेहरा उत्तर, उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है। कुछ परंपराओं में उत्तर-पूर्व दिशा को भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इन दिशाओं की ओर मुख करके बैठने से सकारात्मकता और शुभता का भाव बना रहता है।

वहीं बहन भाई के सामने बैठकर तिलक और आरती की रस्म पूरी कर सकती है। तिलक करते समय बहन का मुख पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके तिलक करवाने से बचने की सलाह कुछ धार्मिक परंपराओं में दी जाती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article