अध्यात्म

Bhai Dooj Ki Katha: भैया दूज का तिलक लगाने से पहले पढ़ें भाई दूज की कथा, जानें भाई दूज की पौराणिक कहानी क्या है हिंदी में

Bhai Dooj Katha, Bhai Dooj Ki Kahani (भाई दूज की कहानी इन हिंदी, भैया दूज की कथा क्या है): आज भाई दूज है, इस खास दिन पर बहने अपने भाइयों को तिलक करती है और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। यहां पढ़ें भाई दूज की कहानी इन हिंदी, भैया दूज की कथा क्या है।

Image

भाई दूज की कथा, भैया दूज की कहानी क्या है

Bhai Dooj Katha, Bhai Dooj Ki Kahani (भाई दूज की कहानी इन हिंदी, भैया दूज की कथा क्या है): भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनापन जताने का खास अवसर है। दिवाली के दो दिन बाद मनाए जाने वाले इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र तथा सुखी जीवन की कामना करती हैं। मान्यता है कि, भाई दूज का तिलक लगाने और भाई की आरती करने से अकाल मृत्यु का भय भी टल जाता है। भाई दूज के तिलक से पहले दूज की कथा पढ़ने का भी महत्व है। यहां पढ़ें भाई दूज की कहानी क्या है, भैया दूज की कथा इन हिंदी।

भाई दूज की कथा, भाई दूज की कहानी क्या है इन हिंदी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान सूर्य और उनकी पत्नी छाया के दो संतानें थीं। इनमें एक पुत्र यमराज थे और दूसरी पुत्री यमुना थीं। दोनों भाई-बहन के बीच बहुत प्रेम था। यमुना अपने भाई से बेहद स्नेह करती थीं और अक्सर उन्हें अपने घर आने तथा साथ भोजन करने के लिए बुलाती थीं। लेकिन यमराज अपने कार्यों में इतने व्यस्त रहते थे कि बहन के निमंत्रण को बार-बार टाल देते थे। यमुना हर बार उम्मीद करती थीं कि किसी दिन उनके भाई जरूर घर आएंगे। आखिरकार उनकी प्रतीक्षा समाप्त हुई।

कहानी के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर एक दिन यमराज अचानक अपनी बहन यमुना के घर पहुंच गए। भाई को अपने सामने देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पूरे प्रेम और उत्साह के साथ अपने भाई का स्वागत किया। यमुना ने यमराज को आदरपूर्वक आसन पर बैठाया, उनके माथे पर तिलक लगाया और स्वादिष्ट भोजन परोसा। बहन के इस प्रेम और सम्मान से यमराज बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने यमुना से कहा कि वह उनसे अपनी इच्छा के अनुसार कोई भी वरदान मांग सकती हैं।

इस पर यमुना ने अपने भाई से कहा कि वह हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन उनके घर भोजन करने जरूर आया करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि जो बहन इस शुभ दिन अपने भाई को तिलक लगाकर प्रेमपूर्वक भोजन कराए, उसे यमराज का भय न सताए। यमराज ने बहन की इच्छा स्वीकार करते हुए उन्हें तथास्तु कहा और वरदान दे दिया। इसके बाद वह यमलोक लौट गए।

मान्यता है कि तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई। इसी वजह से इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। कई स्थानों पर इस दिन यमुना नदी में स्नान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article