आज का राशिफल, 18 January 2026: आज चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत, साल की पहली अमावस्या का दिन बनेगा 'गोल्डन डे'
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: Mohit Tiwari
- Updated Jan 18, 2026, 05:26 AM IST
Aaj Ka Rashifal 18 January 2026 (रविवार) मौनी अमावस्या पर मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का दिन कैसा रहेगा: आज 18 जनवरी 2026 मौनी अमावस्या का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह आप आज के राशिफल से जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
18 जनवरी का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 January 2026: आज मौनी अमावस्या है। शाम को चंद्रमा 04:41 बजे के बाद मकर राशि में सूर्य के साथ रहेंगे। आज मौनी अमावस्या का पुण्य स्नान संगम में करने से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है। आज गंगा सहित किसी पवित्र नदी में स्नान करने से व यथा संभव अन्न दान करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। जो लोग घर पर रहेंगे वह स्नान पात्र में गंगा जल लेकर ऊपर से सामान्य जल मिलाकर स्नान करें। मौनी अमावस्या को स्नान करते हुए मौन रहकर भगवान नाम का जप करें।
आज तिल, कम्बल व ऊनी वस्त्र का दान बहुत फलित होता है। घर में सभी लोग मिलकर भगवान नाम का संकीर्तन व भजन करके आरती करें। ग्रहों की बात करें तो आज चंद्रमा शाम 4 बजकर 41 तक तो धनु में इसके बाद मकर में पहुंच जाएंगे। मकर में आज सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र मौजूद रहेंगे। कुंभ राशि में राहु और सिंह में केतु व शनि मीन में रहेंगे। गुरु पहले की ही भांति मिथुन में मौजूद दिखेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा भाग्य भाव में है। शाम 4 बजकर 41 मिनट पर के बाद सूर्य-चंद्रमा एकसाथ दशम रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। करियर में समय-समय पर प्रोन्नति तो होती ही है। आपका समय अब बेहतर है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी।
उपाय: विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
अष्टम चंद्रमा बहुत बेहतर नहीं होता है। जॉब में विवादों से बचें। मौनी अमावस्या को दान-पुण्य करें। कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके अधीनस्थ सहयोगियों का सपोर्ट मिल सकता है। स्टूडेंट्स क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
उपाय: कम्बल दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
मौनी अमावस्या को धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। शाम 4 बजकर 41 मिनट पर के बाद जॉब व बिजनेस को लेकर सफल रहेंगे। करियर व बिजनेस में किसी विशेष प्रोन्नति को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें।
उपाय: गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 55%
कर्क राशि का आज का राशिफल
मौनी अमावस्या के दिन धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। जॉब में लगातार बेहतर परफॉर्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। शाम 4 बजकर 41 मिनट पर के बाद सूर्य व चंद्रमा सप्तम रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। जॉब में नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं व मसूर का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और लाल
भाग्य प्रतिशत: 80%
सिंह राशि का आज का राशिफल
मौनी अमावस्या को चंद्रमा पांचवें गोचर में हैं। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। परिवार की सहायता से सफलता मिलेगी। शाम 4 बजकर 41 मिनट पर के बाद जॉब में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में और उच्चाधिकारियों की सहायता से कार्य करें।
उपाय: योग व ध्यान का आलम्ब लें। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: बैगनी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
माघ अमावस्या के पावन पर्व पर तीर्थ यात्रा करेंगे। छात्रों को कई दिनों के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रसन्न हो जाएगा। शाम 4 बजकर 41 मिनट पर के बाद चंद्रमा व सूर्य एकसाथ पांचवें गोचर में हैं। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बड़ों का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
मौनी अमावस्या के दिन सूर्य व चंद्रमा चतुर्थ गोचर में हैं। पारिवारिक कार्यों में एकाएक बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी क्रमबद्ध तरीके से करनी होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ प्रत्येक आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकता है।
शुभ रंग: बैगनी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
माघ अमावस्या को जॉब व बिजनेस में प्रगति है। नियोजित यात्रा में संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। जॉब में एक अनचाहा भय जो मन में था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। व्यवसाय में लाभ रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
उपाय: बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त करने से मंगल संबंधित कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का आज का राशिफल
मौनी अमावस्या के समय चंद्रमा-सूर्य के साथ इसी राशि से द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। जॉब में नवीन पोस्ट को लेकर आपका प्रयास बेहतर रहेगा। जॉब में अपने परफॉर्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल करें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस को एक नई दिशा देंगे। मित्रों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी।
उपाय: शिवलिंग पर शहद व जल से अभिषेक करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। किसी मंदिर में कम्बल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 70%
मकर राशि का आज का राशिफल
मौनी अमावस्या का पुण्य लाभ लें। इस भाव के गोचर रत सूर्य-चंद्रमा धार्मिक कृत्य देते हैं। स्टूडेंट्स का क्लास में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा। वे आत्मबल के रिच व्यक्ति हैं। जॉब में भी सकारात्मक सोच से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे। लव लाइफ में तनाव संभावित है।
उपाय: शिव उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को जल व दुग्ध अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा एकादश भाव में है। व्यवसाय को लेकर कोई नवीन प्रस्ताव आ सकता है। मौनी अमावस्या को दान-पुण्य करें। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याएं हल करें। स्टूडेंट्स करियर में सिस्टेमेटिक स्टडी करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
उपाय: शिवलिंग पर बेल पत्र व दुग्ध अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मीन राशि का आज का राशिफल
माघ अमावस्या के पावन पर्व पर धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लेंगे। करियर को लेकर सकारात्मक सोच ही आपके प्रयास को सही दिशा में ले जाएगी, जिससे आप जल्द किसी बड़े पद पा सकते हैं। चंद्रमा दशम हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। लव लाइफ से खुश रहेंगे।
उपाय: शिवलिंग पर कुशोदक से भगवान शिव का जलाभिषेक करें। तिल व उड़द का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।