अध्यात्म

आज कौन सा रंग रहेगा आपकी राशि के लिए शुभ? जानें सभी 12 राशियों का लकी कलर

Aaj Ka Shubh Rang 6 July 2026: सभी 12 राशि वालों के लिए आज का लकी कलर क्या है। इसकी जानकारी आप यहां से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए आज का लकी कलर क्या है।

Image

आज का शुभ रंग क्या है

Aaj Ka Shubh Rang 6 July 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगों का व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव माना जाता है। हर रंग किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। यदि राशि और ग्रहों की स्थिति के अनुसार शुभ रंग का चुनाव किया जाए, तो आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहती है। 6 जुलाई 2026, सोमवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, सूर्य मिथुन में, गुरु और बुध कर्क राशि में, शुक्र सिंह राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की इसी स्थिति के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए आज का शुभ रंग क्याहै।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज पीला और सफेद रंग शुभ रहेगा। ये रंग आत्मविश्वास बढ़ाने और कार्यों में सफलता दिलाने वाले माने जाते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज नारंगी और पीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग आर्थिक प्रगति और करियर में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज नारंगी और पीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग नए अवसरों और व्यवसाय में सफलता के संकेत देते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज लाल और पीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग ऊर्जा, आत्मबल और धार्मिक कार्यों में सकारात्मक परिणाम देने वाले माने जाते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज हरा और आसमानी रंग शुभ रहेगा। ये रंग मानसिक शांति और पारिवारिक सुख बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज नीला और हरा रंग शुभ रहेगा। ये रंग करियर, शिक्षा और सामाजिक सम्मान में वृद्धि के संकेत देते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज हरा और बैंगनी रंग शुभ रहेगा। ये रंग आर्थिक उन्नति और रिश्तों में संतुलन बनाए रखने में सहायक माने जाते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज हरा और आसमानी रंग शुभ रहेगा। ये रंग शिक्षा, करियर और पारिवारिक सुख में सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज हरा और आसमानी रंग शुभ रहेगा। ये रंग व्यापार, भाग्य और नए अवसरों के लिए अनुकूल माने जाते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज लाल और पीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग आत्मविश्वास बढ़ाने और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाले माने जाते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज पीला और नीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग आत्मबल, व्यवसाय और धार्मिक कार्यों में सफलता के संकेत देते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज लाल और नारंगी रंग शुभ रहेगा। ये रंग करियर, व्यवसाय और आर्थिक प्रगति के लिए लाभदायक माने जाते हैं।

आज का सबसे शुभ रंग

आज ग्रहों की स्थिति के अनुसार पीला रंग सबसे अधिक प्रभावशाली माना जा रहा है। इसके अलावा हरा रंग भी कई राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। पीला रंग ज्ञान, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जबकि हरा रंग उन्नति, संतुलन और विकास प्रदान करता है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article