अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज चमकेगा इन 5 राशियों की किस्मत का सितारा, अचानक धनलाभ को रहें तैयार

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 3 July 2026 : आज आपका दिन कैसा रहेगा इसे आप अपने राशिफल से भी जान सकते हैं। राशिफल में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का आकलन किया जाता है। पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल...

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 3 July 2026 : आज आपका दिन आज का दिन (शुक्रवार) आध्यात्मिक साधना, वैभव, समृद्धि और रिश्तों को मजबूत करने के लिए विशेष माना जा रहा है। सूर्योदय के समय चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं शनि मीन, मंगल वृषभ, सूर्य मिथुन, जबकि गुरु, शुक्र और बुध कर्क राशि में विराजमान हैं। केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख के संकेत दे रही है।

आज वैभव लक्ष्मी व्रत, श्रीसूक्त, श्री विष्णु सहस्रनाम तथा भगवान विष्णु की उपासना विशेष फलदायी मानी गई है। भगवान शिव का इत्र और गंगाजल से जलाभिषेक करें तथा भैरव आराधना से पितृ दोष, ऋण दोष और जीवन के विभिन्न कष्टों में राहत मिल सकती है। पक्षियों, श्वान और कौओं को भोजन कराना भी शुभ रहेगा। सायंकाल परिवार सहित सुंदरकांड का पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल (Daily Horoscope)...

मेष राशि

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रियल एस्टेट, शेयर बाजार और निवेश से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, इसलिए किसी भी जरूरी काम को टालने से बचें। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी, सफेद

शुभ अंक: 3, 9

भाग्य प्रतिशत: 60%

उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और दान-पुण्य करें।

वृषभ राशि

भाग्य का साथ मिलेगा और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में क्रोध और विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखने से लाभ होगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: हरा, लाल

शुभ अंक: 5, 7

भाग्य प्रतिशत: 75%

उपाय: श्री गणेश की पूजा करें तथा तिल और चावल का दान करें।

मिथुन राशि

रुका हुआ धन मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्रा की योजना सफल हो सकती है। व्यापार में लंबित कार्य पूरे होंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।

  • शुभ रंग: नारंगी, नीला
  • शुभ अंक: 3, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 65%
  • उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और अन्नदान करें।

कर्क राशि

व्यावसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी। मेहनत का तत्काल परिणाम भले न मिले, लेकिन भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी या प्रियजन के साथ यात्रा का योग बन सकता है।

  • शुभ रंग: पीला, नारंगी
  • शुभ अंक: 7, 8
  • भाग्य प्रतिशत: 70%
  • उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें तथा तिल और चावल का दान करें।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आज किसी को उधार देने से बचें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

  • शुभ रंग: पीला, लाल
  • शुभ अंक: 5, 8
  • भाग्य प्रतिशत: 70%
  • उपाय: "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जप करें।

कन्या राशि

आर्थिक उन्नति के योग हैं। बैंकिंग, वित्त और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग सफलता दिला सकता है।

  • शुभ रंग: नीला, आसमानी
  • शुभ अंक: 3, 9
  • भाग्य प्रतिशत: 70%
  • उपाय: मसूर दाल और गुड़ का दान करें तथा हनुमान बाहुक का पाठ करें।

तुला राशि

व्यापार और नौकरी दोनों में सफलता मिलेगी। समय प्रबंधन बेहतर रखने से सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

  • शुभ रंग: नारंगी, पीला
  • शुभ अंक: 5, 6
  • भाग्य प्रतिशत: 60%
  • उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और सप्त अन्न का दान करें।

वृश्चिक राशि

नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं में राहत मिलेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • शुभ रंग: लाल, पीला
  • शुभ अंक: 1, 2
  • भाग्य प्रतिशत: 60%
  • उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, अन्न और लाल वस्त्र का दान करें।

धनु राशि

करियर में प्रगति होगी और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं। राजनीति और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध विवाह की ओर बढ़ सकते हैं।

  • शुभ रंग: लाल, नारंगी
  • शुभ अंक: 5, 8
  • भाग्य प्रतिशत: 65%
  • उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें, पिता का आशीर्वाद लें और गुड़ का दान करें।

मकर राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा और जमीन या संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें।

  • शुभ रंग: सफेद, हरा
  • शुभ अंक: 2, 3
  • भाग्य प्रतिशत: 70%
  • उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें तथा तिल का दान करें।

कुंभ राशि

आज नौकरी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। व्यवस्थित ढंग से काम करने पर सफलता मिलेगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग: आसमानी, सफेद
  • शुभ अंक: 5, 7
  • भाग्य प्रतिशत: 75%
  • उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।

मीन राशि

नौकरी में सफलता और सम्मान मिलने की संभावना है। आईटी, मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन दोनों सुखद रहेंगे।

शुभ रंग: लाल, सफेद

शुभ अंक: 3, 8

भाग्य प्रतिशत: 65%

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article