आज का राशिफल 21 February 2026 (शनिवार): आज चन्द्रमा मीन राशि में हैं व 07:07 pm के बाद मेष राशि मे रहेंगे। सूर्य कुंभ व शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। फाल्गुन माह चल रहा है। आज शनिवार है। हनुमान जी की उपासना करें। पीपल को जल दें। सयंकाल गोधूलि के शुभ मुहूर्त में पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का 07बार पाठ करें। रोग से ग्रस्त लोग हनुमान बाहुक का पाठ करें। यह निश्चित जान लें यदि आप हनुमान जी पर पूर्ण विश्वास रखते हैं व किसी ग्रह जनित प्रभाव से बीमार पड़ गए, तो सबसे प्रभावी उपाय है- हनुमान बाहुक का पाठ। यह चमत्कारिक ग्रन्थ है। स्वयं पढ़ें। हनुमान जी के मंदिर में,घर पर या किसी पवित्र नदी के तट पर हनुमान बाहुक का पाठ करें। कुटुंब के सभी सदस्य सायंकाल साथ में सुंदरकांड का पाठ संगीतात्मक करें। यह गेय है।इसको सुंदर राग में पूर्ण अनुराग से गायें।
21 फरवरी 2026 का राशिफ़ल-
मेष- चन्द्रमा 07:07 pm के बाद इसी राशि में रहेंगे। मङ्गल अनुकूल है। सूर्य कुम्भ में हैं।जाँब में कुछ परेशानी आना सम्भव है।बिजनेस में धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ अपनी मैनजेमेंट स्किल ठीक करें।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।समय समय पर घूमना भी महत्वपूर्ण व लाभदायक है। आज का उपाय --व्यवसाय में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें।सप्त अन्न का दान करें।शुभ रंग --लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-60%
वृष- आज का दिन व्यवसाय मे प्रोग्रेस से भरे रहने की सम्भावना है। चन्द्रमा 07;07 pm के बाद व्यय भाव में रहेंगे।बहुत भाग दौड़ से बचें।टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें।मङ्गल प्रेम संबंधों में तनाव देगा।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय --तिल का दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे,इसके समाधान के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।शुभ रंग --नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत-70%
मिथुन- 07:07 pm के बाद चन्द्रमा एकादश रहेंगे। बुध व शुक्र अनुकूल है।छात्रों के लिए अच्छा समय रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। जाँब को लेकर चिंतित रहेंगे।सात अन्न मन्दिर में दान करें।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --कालभैरव स्तोत्र का पाठ करें।उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --लाल व हरा।भाग्य प्रतिशत-65%
कर्क- जाँब में प्रोग्रेस है। प्रोमोशन के चांस बनेंगे। व्यवसाय सम्बन्धी नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। मनोवांक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है।प्रयास तेज करें।यदि आप रियल स्टेट में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।विवाह की बात शुरू होगी।आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें। शुभ रंग - सफेद व पीला ।भाग्य प्रतिशत-60%
सिंह- सूर्य-शुक्र सप्तम रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता लेंगे। गुरु दशम भाव में रखकर सुख वृद्धि करेंगे। बिजनेस स्किल का सही उपयोग करें।कॅरियर को और बेहतर करें। जाँब में परिवर्तन का प्रयास सफल रहेगा।बिजनेस ग्रोथ सुंदर है।आज का उपाय --तिल का दान श्रेष्ठ दान है।घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।शुभ रंग --लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-,75%
कन्या- राशि स्वामी बुध अनुकूल है।07;07 pm के बाद अष्टम चन्द्रमा उत्तम है।गुरु व चन्द्रमा छात्रों को शिक्षा के प्रति समर्पण की सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगे।जाँब में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।श्री गणेश उपासना करें।गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --सूर्योपासना करें।उड़द व गुड़ का दान करें।शुभ रंग --हरा व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-70%
तुला-जाँब में परिवर्तन के सफल प्रयास को लेकर खुश होंगे।अपने वर्क व रेजल्ट से संतुष्टि रहेगी। मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखें।क्रोध का त्याग करना होगा।लापरवाही व्यवसाय के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही सुंदर व्यतीत होगी। आज का उपाय --घर के मंदिर में माता दुर्गा जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।शुभ रंग --सफेद व नीला।भाग्य प्रतिशत-65%
वृश्चिक- मङ्गल व चन्द्रमा रियल स्टेट,बैंकिंग व एजुकेशन फील्ड के जातकों को सफल करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना से मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।श्वांस व बीपी के रोगी सावधानी बरतें। आज का उपाय --सूर्योपासना करें।मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --लाल व नीला।भाग्य प्रतिशत-,65%
धनु- गुरु सप्तम व सूर्य तृतीय रहकर बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे।ऑफिस कार्यों में बिजी रहेंगे। छात्र अध्ययन को और बेहतर करें।कॅरियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जाँब को लेकर उन्नन्ति सम्भावित है। लव लाइफ में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में विवादों से बचें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज का उपाय -- कुशोदक से रुद्राभिषेक करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी।शुभ रंग --लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-60%
मकर- व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। 07:07 pm के बाद चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में रहेंगे।गुरु व शुक्र को अनुकूल करके ही व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे।लव लाइफ में हैप्पी जर्नी का संयोग बनेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।शुभ रंग --हरा व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-65%
कुम्भ- द्वितीय शनि व मिथुन के गुरु अनुकूल हैं।जाँब में सफलता है।किसी भी बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करेंगे।सिस्टेमेटिक व्यावसयिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राहु स्वास्थ्य में विशेषकर बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं।प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता।आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें।चने की दाल का दान करे ।शुभ रंग --नीला व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-70%
मीन- चतुर्थ गुरु घर -परिवार के लिए बहुत शुभ है। व्यापार में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स से धन प्राप्ति में सफलता दिलाएंगे।छात्रों को लाभ होगा।शिक्षा सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी।लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे ।जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय --श्री आदित्यह्र्दस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श करके ही घर के बाहर निकलें।पिता का आशीर्वाद सूर्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं।गुड़ का दान करें। भाग्य प्रतिशत-75%
