अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : मई के पहले दिन चमकेगी इन 6 राशियों की किस्मत, हर तरफ से होगा फायदा

Aaj Ka Rashifal (1 May 2026) आज का राशिफल : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या खराब, इसके बारे में आप आज के राशिफल से जान सकते हैं।

Image

1 मई का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (1 May 2026) आज का राशिफल :आज वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि है। चन्द्रमा तुला राशि में विराजमान हैं। सूर्य मेष राशि में और शनि व मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। यह दिन आध्यात्मिक उन्नति और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और श्री कृष्ण नाम संकीर्तन करें। हनुमान जी की उपासना करें और स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करना लाभकारी रहेगा। आज सप्त अन्न का दान करें। पूर्णिमा से व्रत प्रारंभ कर 18 पूर्णिमा तक व्रत रखने का संकल्प लें। माता दुर्गा के किसी शक्तिपीठ के दर्शन करें और दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ व 108 नामों का जप करें। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे जॉब और बिजनेस दोनों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। गुरु का प्रभाव आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसर देगा, लेकिन ऑफिस में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम रखना जरूरी है। बिजनेस में नई डील से लाभ होगा और पुराने अटके काम भी पूरे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा और पढ़ाई में फोकस बना रहेगा। लव लाइफ में ज्यादा इमोशनल होने से बचें।

शुभ रंग - नारंगी व लाल

उपाय - रुद्राभिषेक करें, तिल व चावल का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 70%

वृषभ राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा आपके छठे भाव में हैं, जिससे स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। खासकर हड्डियों या शरीर दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। किसी करीबी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। लव लाइफ में दूरी महसूस हो सकती है। अनावश्यक यात्रा से बचें।

शुभ रंग - नीला व हरा

उपाय - शिवलिंग पर जल, बेल पत्र, घी व मधु अर्पित करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

मिथुन राशि का आज का राशिफल

आज का दिन स्टूडेंट्स और करियर के लिहाज से बहुत अच्छा है। चन्द्रमा पंचम भाव में रहकर पढ़ाई और क्रिएटिविटी को बढ़ाएंगे। गुरु का साथ मिलने से रुके हुए काम पूरे होंगे और नई बिजनेस डील में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा भावुक होने से बचें।

शुभ रंग - सफेद व आसमानी

उपाय - बगलामुखी मंत्र का जप करें, हनुमान जी को लड्डू अर्पित करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

कर्क राशि का आज का राशिफल

आज परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहकर घर-परिवार में सुख देगा। बिजनेस में मेहनत के बाद भी परिणाम थोड़ा धीमा मिल सकता है, इसलिए धैर्य रखें। लव लाइफ में रिश्ते मजबूत होंगे और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

शुभ रंग - सफेद व लाल

उपाय - शिवलिंग पर दही, मधु व गंगा जल से अभिषेक करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

सिंह राशि का आज का राशिफल

आज का दिन करियर के लिए अच्छा रहेगा। सूर्य का प्रभाव आपको सफलता दिलाएगा और जॉब में प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति सुधर जाएगी। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ समय बिताएं।

शुभ रंग - हरा व पीला

उपाय - गुरु व चन्द्रमा के मंत्र का जप करें, अन्न दान करें

भाग्य प्रतिशत - 60%

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज परिवार और करियर दोनों में संतुलन बना रहेगा। गुरु का प्रभाव आपको आत्मविश्वास देगा और जॉब में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी और पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग - हरा व आसमानी

उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें, मूंग व गुड़ का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

तुला राशि का आज का राशिफल

आज चन्द्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन बना रहेगा। बिजनेस और जॉब में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ यात्रा का योग बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग - सफेद व हरा

उपाय - रुद्राष्टक का पाठ करें, उड़द व गुड़ का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 60%

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। बिजनेस में नई डील से लाभ होगा। हेल्थ को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

शुभ रंग - नारंगी व पीला

उपाय - शिव उपासना करें, सात अन्न का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 70%

धनु राशि का आज का राशिफल

आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और बिजनेस में फायदा होगा। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाकर चलें। हेल्थ सामान्य रहेगी, लेकिन लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग - पीला व लाल

उपाय - रुद्राभिषेक करें, तिल का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

मकर राशि का आज का राशिफल

आज जॉब और बिजनेस में प्रगति के संकेत मिलेंगे। करियर को सही दिशा देने का समय है। जॉब बदलने का विचार आ सकता है। लव लाइफ में समय की कमी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग - पीला व लाल

उपाय - भगवान विष्णु की उपासना करें, उड़द व तिल का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 65%

कुंभ राशि का आज का राशिफल

आज काम का दबाव ज्यादा रह सकता है, लेकिन चन्द्रमा का भाग्य भाव में होना आपको सफलता दिलाएगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

शुभ रंग - नीला व हरा

उपाय - शिवलिंग पर जलाभिषेक करें, धार्मिक पुस्तकों का दान करें

भाग्य प्रतिशत - 85%

मीन राशि का आज का राशिफल

आज करियर और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। गुरु का प्रभाव सकारात्मक रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग - पीला व हरा

उपाय - मिष्ठान व शीतल जल का दान करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें

भाग्य प्रतिशत - 75%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article