Monthly Horoscope May 2026 : मई 2026 में 11 मई तक मंगल मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद अपनी राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। 14 मई को शुक्र अपनी राशि वृषभ से निकलकर मिथुन में चले जाएंगे। 15 मई को सूर्य भी मेष से निकलकर वृषभ राशि में आ जाएंगे। 29 मई को बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यह माह धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। तीर्थ यात्रा, दान-पुण्य, नदी स्नान और भगवान विष्णु व श्री कृष्ण की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। गंगा, यमुना, नर्मदा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करें। शीतल जल, अन्न, वस्त्र और मिष्ठान का दान करें। वृक्षारोपण करें और पीपल, तुलसी, बेल जैसे पवित्र वृक्ष लगाएं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ और सूर्य को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए मई का यह महीना कैसा रहने वाला है।
मेष राशि का मई माह का राशिफल
इस माह मेष राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। 15 मई के बाद सूर्य का वृष राशि में गोचर आपके द्वितीय भाव को मजबूत करेगा, जिससे धन लाभ और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। शनि का बारहवें भाव में रहना आपको आध्यात्मिकता की ओर ले जाएगा और विदेश से जुड़े कार्यों में भी लाभ मिल सकता है। आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे और किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। लव लाइफ में संतुलन रहेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन आंखों और सिर दर्द से थोड़ी सावधानी रखें।
शुभ रंग - नीला व सफेद
उपाय - श्री सुंदरकांड का पाठ करें
भाग्य प्रतिशत - 70%
वृषभ राशि का मई माह का राशिफल
वृषभ राशि के लिए यह महीना आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहने वाला है। राशि स्वामी शुक्र इसी राशि में रहकर धन लाभ के योग बना रहे हैं। बैंकिंग, मैनेजमेंट और मीडिया क्षेत्र में काम करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। बुध की स्थिति वाणी से लाभ दिलाएगी, जिससे इंटरव्यू और मीटिंग में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ रंग - हरा व नीला
उपाय - गाय को हरा चारा खिलाएं
भाग्य प्रतिशत - 60%
मिथुन राशि का मई माह का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना करियर और यात्रा के लिहाज से अच्छा रहेगा। महीने के मध्य के बाद यात्रा के योग बनेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। गुरु का इस राशि में होना आपको ज्ञान और निर्णय क्षमता में मजबूती देगा। आईटी और मार्केटिंग फील्ड के लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग - हरा
उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें
भाग्य प्रतिशत - 70%
कर्क राशि का मई माह का राशिफल
कर्क राशि के लिए यह महीना आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। रियल एस्टेट और फाइनेंस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। शनि और मंगल भाग्य भाव में रहकर आपको मेहनत का फल देंगे। 15 मई के बाद सूर्य का गोचर संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में सफलता दिलाएगा। लव लाइफ में संतुलन रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग - सफेद व नीला
उपाय - भगवान शिव की उपासना करें
भाग्य प्रतिशत - 65%
सिंह राशि का मई माह का राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए यह महीना करियर में ग्रोथ लेकर आएगा। सूर्य का प्रभाव आपके भाग्य को मजबूत करेगा और 15 मई के बाद दशम भाव में जाकर करियर में सफलता देगा। बिजनेस में विस्तार के योग बनेंगे और राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ यात्रा का योग बन सकता है।
शुभ रंग - लाल व सफेद
उपाय - गाय को गुड़ खिलाएं
भाग्य प्रतिशत - 65%
कन्या राशि का मई माह का राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए यह महीना मेहनत के बाद सफलता देने वाला रहेगा। सूर्य और बुध की स्थिति आपके पद और प्रतिष्ठा को बढ़ाएगी। आईटी और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों को प्रोजेक्ट पूरा करने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी और विवाह के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग - नीला
उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें
भाग्य प्रतिशत - 70%
तुला राशि का मई माह का राशिफल
तुला राशि के लिए यह महीना संतुलन और सफलता लेकर आएगा। शुक्र और चन्द्रमा का प्रभाव आपको मानसिक शांति देगा। करियर में मेहनत का पूरा फल मिलेगा और अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और लव लाइफ सुखद रहेगी।
शुभ रंग - हरा व सफेद
उपाय - हनुमान मंदिर में कपूर जलाएं
भाग्य प्रतिशत - 75%
वृश्चिक राशि का मई माह का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना धन और करियर में प्रगति देने वाला रहेगा। मंगल और शनि का प्रभाव आत्मबल बढ़ाएगा और नए अवसर देगा। बिजनेस में नए स्रोत बनेंगे और आय में वृद्धि होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग - नारंगी
उपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें
भाग्य प्रतिशत - 80%
धनु राशि का मई माह का राशिफल
धनु राशि के लिए यह महीना जॉब और करियर में बदलाव का संकेत दे रहा है। नए अवसर मिलेंगे और आप अपने कार्य से संतुष्ट रहेंगे। गुरु का प्रभाव आपके रिश्तों को मजबूत करेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार में खुशी बनी रहेगी।
शुभ रंग - पीला व सफेद
उपाय - गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं
भाग्य प्रतिशत - 75%
मकर राशि का मई माह का राशिफल
मकर राशि वालों के लिए यह महीना मिश्रित परिणाम देगा। करियर में धीरे-धीरे सुधार होगा और 15 मई के बाद आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग - हरा
उपाय - गरीबों को जल और भोजन का दान करें
भाग्य प्रतिशत - 65%
कुंभ राशि का मई माह का राशिफल
कुंभ राशि के लिए यह महीना व्यस्तता और सफलता दोनों लेकर आएगा। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। हालांकि दाम्पत्य जीवन में थोड़ी सावधानी रखें।
शुभ रंग - नीला व हरा
उपाय - उड़द और गुड़ का दान करें
भाग्य प्रतिशत - 75%
मीन राशि का मई माह का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए यह महीना करियर और शिक्षा में प्रगति देने वाला रहेगा। गुरु का प्रभाव सकारात्मक रहेगा और नई उपलब्धियां मिलेंगी। बिजनेस में लाभ होगा लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में विवाह के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग - पीला व लाल
उपाय - श्री कृष्ण मंदिर में बांसुरी अर्पित करें
भाग्य प्रतिशत - 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
