अध्यात्म

Daily Horoscope : 6 अक्टूबर को चमकेगी इन 6 राशि वालों की किस्मत, होगा भारी लाभ

Daily Horoscope (आज का राशिफल) 06 October 2026: 6 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। आइए जानते हैं कि इस दिन किनको लाभ मिलने की संभावना है।

Image

6 अक्टूबर का अंकफल

Daily Horoscope (आज का राशिफल) 06 October 2026: 6 अक्टूबर, मंगलवार को चंद्रमा कर्क राशि में गुरु और मंगल के साथ गोचर कर रहे हैं। केतु सिंह, सूर्य कन्या, बुध-शुक्र तुला, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। पितृ पक्ष के दौरान पितरों को जल अर्पित कर उनकी पूजा करें। भगवान शिव की उपासना के साथ माता दुर्गा की आराधना भी करें। महामृत्युंजय मंत्र और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करना शुभ रहेगा। शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें, शिवपुराण और श्रीराम कथा का पाठ करें। मंगलवार को गाय को रोटी और गुड़ खिलाना भी शुभ रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज चंद्रमा, गुरु और मंगल चतुर्थ भाव में हैं। सूर्य छठे भाव में होने से नौकरी और प्रतियोगिता से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। शनि बारहवें भाव में हैं, जिससे विदेश, यात्रा या खर्च से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं। न्यू बिजनेस डील की संभावना बन रही है। नौकरी में प्रगति के रास्ते में आ रही बाधाएं हटेंगी। युवाओं को लव लाइफ में जरूरत से ज्यादा इमोशनल होने से बचना होगा। धार्मिक अनुष्ठान के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और क्रोध पर संयम रखें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा और मंगल तीसरे भाव में हैं। सूर्य पंचम और शनि एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। आज नौकरी और बिजनेस में नई अपॉरचुनिटी मिलने के योग हैं। ऑफिस में विवाद से बचें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी खास प्रोजेक्ट को सफल बनाने में पूरा फोकस रहेगा। स्टूडेंट्स को मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है, लेकिन काम के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और उड़द का दान करें।

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा और मंगल दूसरे भाव में हैं। शुक्र और बुध पंचम भाव में रहकर नौकरी में बदलाव के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। आज बिजनेस ग्रोथ के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। लंबे समय से रुका हुआ बिजनेस प्रोजेक्ट दोबारा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। असत्य बोलने से बचें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अन्न तथा फलों का दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैंगनी

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 60%

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए राशि स्वामी चंद्रमा, गुरु और मंगल का अपनी राशि में गोचर काफी प्रभावशाली रहेगा। आज धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। सूर्य तीसरे भाव में हैं, जिससे पराक्रम और प्रयास मजबूत होंगे। राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए नए काम में सफलता के योग बन रहे हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग नौकरी में प्रमोशन और भविष्य की प्रगति का रास्ता खोलेगा। लव लाइफ सुखद रहेगी। खानपान में लापरवाही से बचें।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

शुभ अंक: 02 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए राशि स्वामी सूर्य दूसरे भाव में हैं, जबकि चंद्रमा, मंगल और गुरु बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। नौकरी में किसी खास प्रोग्रेस को लेकर खुशी मिलेगी। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। विदेश या दूर की जगह से जुड़े काम में गति आ सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स को अपने करियर पर ध्यान देने और समय का सही इस्तेमाल करने की जरूरत है। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को प्रयास तेज करने चाहिए। इमोशनल होकर निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आज का उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें और गुड़ व गेहूं का दान करें।

शुभ अंक: 02 और 03

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 80%

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा और गुरु एकादश भाव में हैं, जबकि मंगल भी लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस और कमाई के लिए दिन प्रगतिकारक है। सूर्य आपकी राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आईटी और बैंकिंग सेक्टर में काम करने वालों के लिए नौकरी में उन्नति के योग हैं। शनि सप्तम भाव में हैं, इसलिए जॉब में बदलाव की संभावना बन सकती है। प्रेम संबंधों में भावना और समर्पण से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। सहकर्मियों का सहयोग शानदार रहेगा। यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और तिल का दान करें।

शुभ अंक: 05 और 06

शुभ रंग: हरा और नीला

भाग्य प्रतिशत: 80%

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा, मंगल और गुरु दशम भाव में हैं। सूर्य बारहवें भाव में हैं। राशि स्वामी शुक्र बुध के साथ गोचर करते हुए आईटी, वित्तीय और मैनेजमेंट से जुड़े काम में प्रगति दिलाएंगे। लव लाइफ आकर्षक और सुखद रहेगी, हालांकि प्यार में जरूरत से ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचना होगा। आज की यात्रा मन को उत्साह देगी और तनाव कम होगा। नौकरी और बिजनेस में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। असत्य से बचें और स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें।

आज का उपाय: सूर्योपासना करें और घर से निकलने से पहले पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 01 और 03

भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा, गुरु और मंगल भाग्य भाव में हैं, जिससे आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। बिजनेस में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी से जुड़ा कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। घर-परिवार में समृद्धि रहेगी और परिजनों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ खूबसूरत रहेगी। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल है और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और सूर्य पूजा जरूर करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए अष्टम भाव में मंगल और चंद्रमा थोड़ी परेशानी दे सकते हैं, लेकिन गुरु यहां राहत देने का काम करेंगे। आध्यात्मिक यात्रा और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। शाम के समय धार्मिक यात्रा करना शुभ रहेगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। लव लाइफ को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन बहुत ज्यादा यात्रा करने से बचें। संतान की प्रगति अच्छी रहेगी।

आज का उपाय: मंदिर में भगवान शिव को जल, मधु, दही, दूध और बेलपत्र अर्पित करें।

शुभ रंग: लाल और हरा

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा, मंगल और गुरु सप्तम भाव में हैं। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा। शनि तीसरे भाव में हैं, जिससे मेहनत और प्रयास बढ़ेंगे। नौकरी में किसी नए काम को लेकर तनाव हो सकता है। बड़े बिजनेस प्रोजेक्ट को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से पूरा करना बेहतर रहेगा। सूर्य नवम भाव में हैं, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। लव लाइफ में खुशी रहेगी।

आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें और अन्न का दान करें।

शुभ अंक: 02 और 03

शुभ रंग: सफेद और हरा

भाग्य प्रतिशत: 80%

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा और गुरु छठे भाव में हैं। इमोशन में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। सूर्य अष्टम भाव में हैं और शनि दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। छात्रों को शानदार सफलता मिल सकती है। कोई बड़ा बिजनेस कार्य हाथ लग सकता है। नौकरी में बदलाव की सोच को लेकर मन परेशान रह सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग हासिल करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी है।

आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 03 और 09

भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए करियर में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन चंद्रमा और गुरु पंचम भाव में रहकर शिक्षा और बुद्धि से जुड़े मामलों में फायदा देंगे। छात्र सफलता हासिल करेंगे और पढ़ाई में सकारात्मक दिशा मिलेगी। शनि आपकी राशि में रहकर लाभ देंगे। नौकरी में उन्नति को लेकर खुशी मिलेगी। मेष और कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग काम आएगा। शुक्र छठे भाव में हैं, जिससे लव लाइफ में थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य में उदर विकार परेशान कर सकता है।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।

शुभ अंक: 03 और 09

शुभ रंग: सफेद और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article