Aaj Ka Panchang, 16 April 2024: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज महागौरी देवी के रूप में माता की पूजा होती है। नवरात्रि का पावन व्रत व अष्टम दिवस है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। माता को प्रसन्न करने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से उनकी उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। इस पवित्र दिवस पर मन्दिर में माता दुर्गा का दर्शन अवश्य करना चाहिए। असत्य व क्रोध से दूर रहें व दुर्गा मंदिर में उनकी एक परिक्रमा करें।महागौरी रूप में माता जी की पूजा भी करें। श्री राम स्तुति का बहुत महत्व है। मंदिर में जल व फल का वितरणवृक्षारोपण करें। शिव मंदिर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।अन्न दान का बहुत महत्व है। बंगलामुखी अनुष्ठान करें। माता दुर्गा मंदिर में आरती का अनन्त पुण्य है। अपने घर के मंदिर में स्वर्ण व चांदी के आभूषण से माता दुर्गा जी की मूर्ति का श्रृंगार करें। शंख में जल भरकर माता के चरणों में अर्पित करें।
आज का पंचांग 16 अप्रैल 2024
दिनांक- 16 अप्रैल 2024
दिवस-मंगलवार,
पर्व- चैत्र नवरात्र अष्टमी, माता गौरी जी की उपासना।
माह-चैत्र
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि-अष्टमी
सूर्योदय-06:03 am
सूर्यास्त-06:45 pm
नक्षत्र-पुष्य
चन्द्र राशि- कर्क
सूर्य राशि- मेष
करण-बव
योग-धृति
महा अष्टमी मुहूर्त 2024 (Maha Ashtami Muhurat 2024)
महाअष्टमी का प्रारम्भ 15 अप्रैल की दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर होगा और इसकी समाप्ति 16 अप्रैल की दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर होगी।
आज के शुभ मुहूर्त (Today Shubh Muhurat)
अभिजीत- 11:57am से 12:48 pm
विजय मुहूर्त- 02:28pm से 03:23 pm तक
गोधुली मुहूर्त- 06:44 pm से 07:04pm तक
आज का अशुभ मुहूर्त (Today Ashubh Muhurat)
आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से शाम 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस समय पर कोई भी शुभ काम करने से बचें।
