अध्यात्म

आज इफ्तार का टाइम क्या है 11 मार्च 2026, आज रोजा कब खुलेगा, यहां देखें आज के रोजा इफ्तार का सही समय

आज इफ्तार का टाइम क्या है (Aaj iftar ka Time kya hai) 11 March 2026, aaj roja kitne baje kholna hai (आज का इफ्तारी का टाइम): आज 11 मार्च 2026 को रमजान माह का 21वां रोजा रखा जा रहा है। भारत में अलग-अलग शहरों के सूर्यास्त के समय के अनुसार इफ्तार का समय भी अलग हो सकता है। इसलिए आपको शहरों के अनुसार जानना चाहिए कि आज देश के प्रमुख शहरों में इफ्तार का समय क्या रहेगा। जानें आज रोजा खोलने का सही समय, आज इफ्तार का सही टाइम क्या है?

Image

आज के इफ्तार के टाइम क्या है?

आज इफ्तार का टाइम क्या है (Aaj iftar ka Time kya hai) 11 March 2026, aaj roja kitne baje kholna hai (आज का इफ्तारी का टाइम): इस्लाम के पाक महीने रमजान में रोजा रखने वाले लोग पूरे दिन सब्र और इबादत के साथ समय बिताते हैं। सुबह सहरी के बाद रोजा शुरू होता है और शाम को सूर्यास्त और मगरिब की नमाज के साथ रोजा खोला जाता है, जिसे इफ्तार कहा जाता है। आज 11 मार्च 2026 को रमजान का 21वां रोजा रखा जा रहा है। ऐसे में रोजेदारों के लिए यह जानना बेहद जरूरी होता है कि उनके शहर में इफ्तार का सही समय क्या है। दरअसल इफ्तार का समय सूर्यास्त से जुड़ा होता है, इसलिए अलग-अलग शहरों में इसमें कुछ मिनटों का अंतर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं कि आज भारत के प्रमुख शहरों में इफ्तार का अनुमानित समय क्या रहेगा और रोजेदार आज कितने बजे रोजा खोल सकते हैं। जानें अपने शहर के अनुसार इफ्तारी का सही समय...

आज 10 मार्च 2026 को इफ्तार का समय

शहरआज इफ्तार का समय
दिल्लीशाम 6:29 बजे के बाद
नोएडाशाम 6:28 बजे के बाद
चंडीगढ़शाम 6:30 बजे के बाद
लखनऊशाम 6:14 बजे के बाद
कानपुरशाम 6:17 बजे के बाद
जयपुरशाम 6:35 बजे के बाद
भोपालशाम 6:36 बजे के बाद
पटनाशाम 5:56 बजे के बाद
कोलकाताशाम 5:46 बजे के बाद
हैदराबादशाम 6:27 बजे के बाद
चेन्नईशाम 6:21 बजे के बाद
बेंगलुरुशाम 6:32 बजे के बाद
मुंबईशाम 6:49 बजे के बाद
अहमदाबादशाम 6:49 बजे के बाद

ध्यान रखें कि अलग-अलग इलाकों के अनुसार समय में 1-2 मिनट का अंतर हो सकता है, इसलिए रोजेदार एहतियात बरतते हुए पर सूर्यास्त के कुछ मिनट बाद इफ्तार करते हैं।

रमजान में क्यों बढ़ता है इबादत और जकात का महत्व

रमजान का महीना सिर्फ रोजा रखने का ही नहीं बल्कि आत्मिक शुद्धि और अच्छे काम करने का भी समय माना जाता है। इस दौरान लोग पूरे मन से नमाज पढ़ते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करते हैं। रमजान के पाक महीने में दान यानी जकात और सदका देने का भी खास महत्व बताया गया है। माना जाता है कि रमजान में किए गए अच्छे कामों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस पाक महीने में लोग इबादत के साथ-साथ समाज की भलाई के लिए भी कदम बढ़ाते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article