अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: इन 3 बर्थडेट्स वालों का आज जागेगा भाग्य, पढ़ें 6 दिसंबर का अंकज्योतिष भविष्यफल

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 6 दिसंबर है, अंक ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान।

Image

अंकज्योतिष भविष्यफल 6 दिसंबर 2025 (pic credit: canva)

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 06 दिसम्बर 2025 है। 06 का अंक बहुत ही शुभ है।यह फ़िल्म मीडिया, वैभव, शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। 06-12-2025 का भाग्यांक 09 रहेगा। भाग्य अंक 09का स्वामी ग्रह मंंगल है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 09 का स्वामी मंंगल रियल स्टेट, फ़िल्म, वैभव, ग्लैमर , प्रबंधन, तांत्रिक ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

06 दिसम्बर 2025 का अंकफल-

जन्मांक 01-

शुभ अंक- 02, 03

जाँब व व्यवसाय- अंक 02 व 09 मित्र हैं। मित्र गुरु व सूर्य प्रगति देंगे।इस अंक का स्वामी सूर्य है।सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 09 का स्वामी मङ्गल आपको जाँब में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- बुध स्किन रोग से परेशानी को दूर कर सकता है। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग- पीला और लाल।

भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 02-

शुभ अंक- 01, 09

जाँब व व्यवसाय- बुध व शुक्र मित्र हैं। जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 06 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। बिजनेस ग्रोथ शानदार रहेगी। किसी नवीन व्यवसाय की तरफ बढ़ेंगे।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। श्वांस के मरीज ध्यान दें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग- लाल व सफेद।

भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 03-

शुभ अंक- 01

जाँब व व्यवसाय- आज का दिन बिजनेस के लिए प्रगति का है। जाँब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में यात्रा संभावित है। नामांक 05 व 07 के व्यक्ति आपको न्यू बिजनेस डील देंगे।

स्वास्थ्य-उदर विकार से कष्ट हो सकता है। गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं।

भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 04-

शुभ अंक- 08, 06

जाँब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जाँब में अंक 03 व 08 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। नामांक 05 व 06 के छात्र कॅरियर में प्रगति करेंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए सुन्दरकाण्ड व हनुमान बाहुक का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत- 65%

जन्मांक 05-

शुभ अंक- 07

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जाँब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06-

शुभ अंक- 04, 07

जाँब व व्यवसाय-आज बिजनेस में लाभ है। अंक 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा। नामांक 05 व 08 के व्यक्ति लाभ देंगे।

स्वास्थ्य- खान पान में सावधानी सावधानी बरतें।लीवर के प्रति सावधानी बरतें।

भाग्य प्रतिशत- 55%

जन्मांक 07-

शुभ अंक- 04, 06

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी शुक्र सफलता दे सकता है। जाँब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।शुक्र व बुध आर्थिक प्रगति देंगे।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।मंगल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।

जन्मांक 08-

शुभ अंक-06, 07

जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है।जाँब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शनि व आज के अंक स्वामी शुक्र व मित्र ग्रह शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।राहु व्यय बढ़ाएगा।

शुभ रंग- लाल व पीला।

भाग्य प्रतिशत- 55%शुभ

जन्मांक 09-

शुभ अंक- 02, 03

जाँब व व्यवसाय- अंक 06 व 09 का सहयोग सुखद है।व्यवसाय को शुक्र व मङ्गल नई दिशा देंगे। जाँब में आज के अंक व भाग्य स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। आर्थिक प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख में कमी रह सकती है। तिल का दान करें।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

भाग्य प्रतिशत- 70%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article