Aaj Ka Ank Rashifal, 26 April 2023: आज 26 अप्रैल 2023 है। 26 का अंक धैर्य,आत्मबल, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 26-04-2023 का भाग्यांक 01 रहेगा, जिसका स्वामी सूर्य, गुरु,चन्द्रमा व मंगल का मित्र है। 08 के मित्र अंक 04, 05 तथा 06 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
जन्मांक 01
शुभ अंक-03 व 02
नौकरी व व्यवसाय में शनि व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको नौकरी में प्रोमोशन दे सकता है। व्यवसाय में संघर्ष संभावित है। उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मसूर व गुड़ का दान करें।
जन्मांक 02
शुभ अंक- 01 व 03
नौकरी में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 03 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
जन्मांक 03
शुभ अंक-01 व 02
सूर्य आज का भाग्यस्वामी व शनि अंकस्वामी होकर व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। नौकरी में उन्नति है। कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक 04
शुभ अंक-05 व 06
भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य बैंकिंग, मैनेजमेंट व मीडिया फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में बुध व शनि के सपोर्ट से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
जन्मांक 05
शुभ अंक-06 व 08
व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। व्यवसाय में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
जन्मांक 06
शुभ अंक-04 व 08
आज शुक्र व सूर्य का सपोर्ट लाभ देगा। अंक स्वामी शनि है। जॉब में उत्कर्ष का दिन है। नौकरी में नामांक 03 व 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07
शुभ अंक-03 व 05
व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से केतु व शनि सफलता देगा। स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 08
शुभ अंक-04 व 07
इस अंक व आज का अंक स्वामी दोनों शनि है। आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। भाग्य स्वामी सूर्य बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
जन्मांक 09
शुभ अंक-01 व 03
नौकरी में मंगल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। गुरु तथा सूर्य धन लाभ कराएंगे। कफ जनित विकार की संभावना है। चावल का दान करें।
