अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 26 April 2023: बुधवार में इन राशियों का चमकेगा करियर, हर काम में मिलेगा गणपति बप्पा का साथ

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 26, 2023, 06:45 AM IST

Aaj Ka Rashifal 26 April 2023 (कल का राशिफल): बुधवार का दिन वृषभ, कर्क और सिंह राशि वालों के करियर के लिए शानदार रहेगा। यहां जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Image

आज का राशिफल 26 अप्रैल 2023

Aaj Ka Rashifal 26 April 2023 In Hindi: आज पुनर्वसु नक्षत्र का पहला चरण है व चन्द्रमा मिथुन राशि में हैं। शनि कुम्भ राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। सूर्य कुम्भ में है। शुक्र वृष, मंगल मिथुन, शनि कुम्भ व सूर्य मेष में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

26 April 2023 Horoscope In Hindi

मेष राशिफल 26 अप्रैल 2023

द्वादश गुरु , चन्द्रमा मिथुन व एकादश शनि व्यवसाय में सफलता देंगे। आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है, ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।

वृषभ राशिफल 26 अप्रैल 2023

छात्र लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध व्यवसाय में सफलता देगा। शनि कर्म भाव में हैं। गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण नौकरी में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला व हरा रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल 26 अप्रैल 2023

इस राशि के चन्द्रमा आध्यात्मिक प्रगति देंगे। नौकरी परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। तिल व उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

कर्क राशिफल 26 अप्रैल 2023

आज का दिन व्यावसायिक कार्यों में सफलता का है। मार्केटिंग, टीचिंग व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है।विष्णु जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

सिंह राशिफल 26 अप्रैल 2023

चन्द्रमा का इस भाव से एकादश गोचर आज आपको व्यवसाय में सफलता देगा। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।

कन्या राशिफल 26 अप्रैल 2023

दशम चन्द्रमा व सप्तम गुरु व्यवसाय में सफलता देंगे। नौकरी में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र बैंकिंग नौकरी में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला राशिफल 26 अप्रैल 2023

चन्द्रमा यहां से अब नवम हो गए हैं। भाग्य में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 26 अप्रैल 2023

आज पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व लाल रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।विष्णु जी की पूजा करें। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

धनु राशिफल 26 अप्रैल 2023

आज मिथुन का चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। नौकरी में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में सफलता के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक पुस्तक व अन्न का दान करें। सूर्योपासना करें।

मकर राशिफल 26 अप्रैल 2023

द्वितीय शनि व वृष के शुक्र लाभ देंगे। चन्द्रमा मिथुन में हैं। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया, आईटी व बैंकिंग नौकरी में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

कुंभ राशिफल 26 अप्रैल 2023

इस राशि के शनि पॉलिटिक्स में सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। नौकरी से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। पिता का आशीर्वाद लें।

मीन राशिफल 26 अप्रैल 2023

चतुर्थ चन्द्रमा आर्थिक स्थिति मंगलमय करेंगे तथा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। तिल का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में कर्क व मीन राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article