अध्यात्म

Navratri ke dusre din konsa rang pehne: आज है शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, जानें नवरात्रि के दूसरे दिन कौनसे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, मां ब्रह्माचारिणी कलर

Navratri ke dusre din kaun se rang ke kapde pahne chahie, नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन किया जाता है। आज नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी के पूजन का विधान है। जानें आज नवरात्रि के दूसरे दिन कौनसे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, नवरात्रि डे 2 कलर।

Image

नवरात्रि के दूसरे दिन कौनसे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, Maa Brahmacharini color

Navratri ke dusre din kaun se rang ke kapde pahne chahie, नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग: आज शारदीय नवरात्रि 2026 का दूसरा दिन है, इस दिन पर खास मां दुर्गा के ब्रह्माचारिणी अवतार की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के नौ स्वरूपों का पूजन होता है और हर दिन देवी मैया के स्वरूपों के अनुसार उनके प्रिय रंगों को धारण करने का विधान बताया गया है। आज मां ब्रह्माचारिणी का दिन है, जो तपस्या, त्याग और अटूट संकल्प की देवी मानी जाती हैं। जानें आज नवरात्रि के दूसरे दिन कौनसे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, नवरात्रि डे 2 कलर।

नवरात्रि के दूसरे दिन कौन-सा रंग पहनें

नवरात्रि के दूसरे दिन के लिए सफेद रंग एक सुंदर और पारंपरिक विकल्प माना जाता है। सफेद रंग शांति, सादगी और पवित्रता का प्रतीक है। मां ब्रह्मचारिणी तपस्या, संयम और दृढ़ संकल्प से जुड़ी हैं, इसलिए इस दिन सफेद कपड़े पहनना उनकी आराधना के भाव के अनुरूप माना जाता है।

सफेद रंग पहनने का महत्व

नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शांति, सादगी और सकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। यह दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। मां का स्वरूप हमें धैर्य रखने, अपने लक्ष्य पर ध्यान देने और मुश्किल समय में भी हिम्मत न हारने की प्रेरणा देता है।

सफेद रंग की खासियत उसकी सादगी है। इस रंग को चुनकर भक्त मां ब्रह्मचारिणी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सकते हैं। इस अवसर पर सफेद साड़ी, सूट, कुर्ता या अपनी पसंद के दूसरे पारंपरिक कपड़े पहने जा सकते हैं। चाहें तो सफेद कपड़ों के साथ हल्के गुलाबी या लाल रंग की एक्सेसरीज भी पहन सकते हैं।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का संदेश सिर्फ धार्मिक परंपराओं तक सीमित नहीं है। उनका स्वरूप हमें सिखाता है कि जीवन में धैर्य, आत्मविश्वास और लगातार प्रयास करने की भावना कितनी जरूरी है। इसलिए इस नवरात्रि सफेद रंग पहनने के साथ अपने मन में भी शांति और अच्छे विचारों को जगह दें।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article