अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 20 October 2022: कैसा रहेगा जन्मांक 02 और 05 वालों का दिन, स्वास्थ्य को लेकर इन लोगों को होगी परेशानी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 08:05 PM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 20 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: मूलांक 09 वाले लोगों को करियर में मिलेगी तरक्की। जानिए अन्य मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा दिन।

Image

Aaj Ka Ank Rashifal 20 oct 2022

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 20 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 20 अक्टूबर 2022 है। 20 का संयुक्त अंक बहुत शुभ,धन,ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 20 का स्वामीग्रह एकल अंक 02 है,जिसका स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है।आज 20-10-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामीग्रह मङ्गल है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है।अंक 02 के मित्र अंक 01,09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक01

शुभ अंक-03

जॉब व व्यवसाय- जॉब में थोड़ा संघर्ष लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 09 का उच्चाधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। मङ्गल के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।

2. जन्मांक02

शुभ अंक-01

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 02 व 09 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03

शुभ अंक-01

जॉब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी मङ्गल जाँब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

4. जन्मांक04

शुभ अंक-05

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 का स्वामी मङ्गल व इस अंक का स्वामी राहु मित्र हैं। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में गुरु व मंगल के अंक 03 व 09 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5. जन्मांक05-शुभ अंक-07

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक02 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-07

जॉब व व्यवसाय-आज व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 09के स्वामी मङ्गल व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-05

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जाँब में सफलता है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में स्नोफीलिया के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-04

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉ ब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी मङ्गल है।शनि व मित्र ग्रह बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं । स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

9. जन्मांक09-शुभ अंक-03

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 02 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article