Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 19 October 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: सुजीत जी महाराज- आज 19 अक्टूबर 2022 है।19 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 19-10-2022 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। केतु ,शुक्र,शनि व बुध परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 08 के मित्र अंक 04,05,06 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक 01
शुभ अंक-09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 04 व 09 की हेल्प से प्रगति है।सूर्य ,मित्र ग्रह चन्द्रमा व गुरु आपको जाँब में सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य-लीवर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। मङ्गल के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।
2. जन्मांक02
शुभ अंक-03
जाँब व व्यवसाय--- चन्द्रमा ,मङ्गल व गुरु मित्र हैं।जाँब व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 05 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक03
शुभ अंक-09
जाँब व व्यवसाय-गुरु ,मित्र चन्द्रमा व भाग्य स्वामी शनि जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।
स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
4.जन्मांक 04
शुभ अंक-07
जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5. जन्मांक05
शुभ अंक-04
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 05 व 07 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।
6. जन्मांक06
शुभ अंक-08
जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्य अंक 08 जो कि अंक 06 का मित्र अंक है।आज व्यवसाय में शनि व शुक्र का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-हृदय के मरीज सावधानी बरतें।
7.जन्मांक07
शुभ अंक-04
जाँब व व्यवसाय-अंकस्वामी केतु अंक 08 के स्वामी शनि का मित्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे।जाँब में प्रगति है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08
शुभ अंक-05
जाँब व व्यवसाय- आज के दिन शनि शुक्र व बुध जो कि शनि के मित्र ग्रह हैं उनका सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है।शनि व केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9. जन्मांक 09
शुभ अंक-02
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 03 व 08 का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 06 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा भी संभावित है। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
