अध्यात्म

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 14 April 2023 : शुक्रवार का दिन इन 4 बर्थ डेट वालों के लिए लकी, खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 14, 2023, 07:16 AM IST

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 14 April 2023 , Numerology Horoscope Today in Hindi: जन्मांक 3 वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं जन्मांक 5 वालों के अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

Image

Ank Jyotish Rashifal 14 April 2023: आज का अंकज्योतिष राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Rashifal 14 April 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 14 अप्रैल 2023 है। 14 का संयुक्त अंक प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 14 का स्वामीग्रह एकल अंक 05 है, जिसका स्वामी बुध है। बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। आज 14-04-2023 का भाग्यांक 07 ही रहेगा। अंक 07 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। 07 का स्वामी केतु है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Today Numerology Horoscope 14 April 2023: यहां देखें आज का अंकज्योतिष राशिफल

जन्मांक 01 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

शुभ अंक- 03 व 09

नौकरी में प्रोमोशन व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 07 आपको नौकरी में पद परिवर्तन दे सकता है। केतु व सूर्य मित्र नहीं हैं। हड्डी सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।

जन्मांक 02 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)

शुभ अंक-03 व 09

नौकरी में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 04 व 08 का उच्चधिकारी नौकरी में लाभ दे सकता है। नौकरी में प्रोग्रेस है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03 (जन्म तारीख 3, 12, 21, 30)

शुभ अंक-01 व 02

अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी केतु है। गुरु व केतु व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। नौकरी में उन्नति है। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04 (जन्म तारीख 4, 13, 22, 31)शुभ अंक-06 व 08

भाग्यांक 07 का स्वामी केतु व इस अंक का स्वामी राहु है। मैनेजमेंट व बैंकिंग फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 06 व 07 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05 (जन्म तारीख 5, 14, 23)

शुभ अंक-06 व 08

व्यवसाय में नामांक04 व 06 से लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06 (जन्म तारीख 6, 15, 24)

शुभ अंक-04 व 05

आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। नौकरी में भाग्यांक 07 के स्वामी केतु व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा। लीवर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07 (जन्म तारीख 7, 16, 25)

शुभ अंक-04 व 06

नौकरी में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है। स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08 (जन्म तारीख 8, 17, 26)

शुभ अंक-04 व 05

आज का दिन व्यवसाय में विवादों से बचने का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी केतु है। शनि तथा मित्र ग्रह शुक्र नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09 (जन्म तारीख 9, 18, 27)

शुभ अंक-02 व 03

मंगल व केतु का सपोर्ट रहेगा। नौकरी में नामांक 05 व 07 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article