अध्यात्म

Horoscope Today 14 April 2023: आज मेष, वृषभ और मिथुन वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें आज का राशिफल यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 14, 2023, 07:16 AM IST

Horoscope Today 14 April 2023 (आज का राशिफल): आज मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विशेष दिन शुक्रवार है। ये दिन मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा। यहां जानिए मेष से लेकर मीन तक की सभी 12 राशियों का आज का राशिफल हिंदी में।

Image

Aaj Ka Rashifal 14 April 2023: आज का राशिफल

Horoscope Today 14 April 2023 (आज का राशिफल): आज चन्द्रमा मकर राशि में है व उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का चतुर्थ चरण है। सूर्य अभी गुरु के साथ मीन में है। बुध मेष,मंगल मिथुन, शुक्र वृष तथा शनि कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृश्चिक व मेष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मिथुन राशि के जातक नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

मेष राशिफल 14 अप्रैल 2023

आज द्वादश सूर्य व गुरु व दशम चन्द्रमा तथा नौकरी में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृषभ राशिफल 14 अप्रैल 2023

आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं। गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल 14 अप्रैल 2023

गुरु दशम का होकर नौकरी के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व मकर का चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल है। नौकरी में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कर्क राशिफल 14 अप्रैल 2023

गुरु इसी राशि से नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि सप्तम गोचर में शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल 14 अप्रैल 2023

गुरु अष्टम व शुक्र वृष में रहेंगे। शुक्र वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। शुक्र व बुध नौकरी में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

कन्या राशिफल 14 अप्रैल 2023

सूर्य सप्तम व शुक्र इसी राशि से नवम रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। शुक्र लव लाइफ के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा पंचम भाव में है। शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। राजनीतिज्ञों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल 14 अप्रैल 2023

चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ में होकर परिवार के लिए शुभ फलदायक हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी शिव मंदिर में भगवान का जलाभिषेक करें।

वृश्चिक राशिफल 14 अप्रैल 2023

चन्द्रमा इसी भाव से तृतीय रहकर प्यार व अन्य रिश्ते संबंधों में भावुकता देंगे। गुरु पंचम संतान के लिए मंगलमय है। आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है। मकर का चन्द्रमा आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु राशिफल 14 अप्रैल 2023

गुरु मीन व चन्द्रमा मकर में है। परिवार में संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गेंहू व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल 14 अप्रैल 2023

चन्द्रमा इसी राशि में हैं। ऑफिस में वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरी में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

कुंभ राशिफल 14 अप्रैल 2023

शुक्र चतुर्थ लाभ देंगे। वृष का शुक्र बहुत ही शुभ होता है। शनि भी इसी राशि में है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे। तिल का दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल 14 अप्रैल 2023

चन्द्रमा इसी राशि से एकादश व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। नौकरी में उन्नति होगी। तृतीय शुक्र घर व मकान के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article