WBSSC recruitment 2024: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) ने गैर-शिक्षण नियुक्ति 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य के सरकारी स्कूलों में ग्रुप सी (क्लर्क) और ग्रुप डी (चपरासी, प्रयोगशाला परिचारक, नाइट गार्ड) के पदों के लिए कुल 8,477 रिक्तियों की घोषणा की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 3 नवंबर से 3 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, लिखित परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। राज्य के सरकारी स्कूलों में ग्रुप ‘सी’ (क्लर्क) और ग्रुप ‘डी’ (चपरासी, प्रयोगशाला परिचारक, नाइट गार्ड आदि) के कुल 8,477 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। आयोग द्वारा समय-समय पर परीक्षा से जुड़ी जानकारी वेबसाइट www.westbengalssc.com पर जारी की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट westbengalssc.com पर जाएं।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे Apply Now ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको अकाउंट बनाना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
- अब फॉर्म में समस्त जानकारी भरनी होंगी और फीस जमा करनी होगी।
- इसके बाद आप दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करेंगे।
ग्रुप सी की 2989 रिक्तियां
अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप सी (क्लर्क) के लिए 2,989 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, ग्रुप डी श्रेणी के तहत 5,488 पद घोषित किए गए हैं, जिनमें चपरासी, प्रयोगशाला परिचारक और नाइट गार्ड जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को कम से कम आठवीं कक्षा पास होना आवश्यक है।
