जॉब्स

UPSC CPF Assistant Commandant Admit Card Out: यूपीएससी ने जारी किया सीपीएफ असिस्टेंट कमाडेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 14, 2023, 01:44 PM IST

UPSC CPF Assistant Commandant Admit Card Released: संघ लोक सेवा आयोग ने सीपीएफ असिस्टेंट कमाडेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिये 322 पद भरे जाएंगे। एडमिअ कार्ड डाउनलोड करने का तरीका व डायरेक्ट लिंक यहां से देखें।

Image

UPSC असिस्टेंट कमाडेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड (image - canva)

UPSC CPF Assistant Commandant Admit Card Released: संघ लोक सेवा आयोग ने सीपीएफ असिस्टेंट कमाडेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपीएससी की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 2023 का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप से देने का समय आ गया है। यूपीएससी ने इन प्रवेश पत्र को आधिकारिक साइट upsconline.nic.in पर जारी किया है, लेकिन आप इन्हें यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

वे उम्मीदवार जो रिक्ति के साथ नामांकित हैं, वे इस यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड का तरीका व डायरेक्ट लिंक देखें:-

  • सबसे पहले इस साइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर दाएं तरफ Admit Card पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, जहां E-Admit Cards for various Examinations of UPSC पर क्लिक करें।
  • फिर नया पेज खुलेगा, जहां आप इस टेक्स्ट ''CENTRAL ARMED POLICE FORCES (ACs) EXAMINATION, 2023 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2023'' के सामने डाउनलोड पर क्लिक करें।
  • अब आप To Download e-Admit Card के नीचे Click Here पर क्लिक करें।

आप इस डायरेक्ट लिंक के जरिये भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं - UPSC CPF Assistant Commandant Admit Card

संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सीएपीएफ भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों से 26/04/2023 से 16/05/2023 के बीच आवेदन मंगाए थे। परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त, 2023 को किया जाना है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article