UPSC CAPF Notification 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 25 मार्च तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू हो चुकी है। वहीं, अभ्यर्थी 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
UPSC CAPF Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से सीएपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के कुल 357 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, बीएसएफ के लिए 24 पद, सीआरपीएफ के लिए 204 पद, सीआईएसएफ के लिए 92 पद, आईटीबीपी के लिए 4 पद और एसएसबी के लिए 33 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया जाएगा।
UPSC CAPF Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 165 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 157 सेमी होनी चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री अनिवार्य है।
How to apply for UPSC CAPF AC Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UPSC CAPF Application 2025: कितना देना होगा शुल्क
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट एग्जाम के लिए अभ्यर्थी 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
