UPPSC RO ARO Admit Card 2025, Sarkari Result 2025: यूपीएससी आरओ एआरओ की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPPSC RO ARO Admit Card 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर (UPPSC RO ARO Admit Card) सकता है। एग्जाम राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 जुलाई 2025 को निर्धारित है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UPPSC RO ARO Admit Card 2025: कुल इतने पदो पर होगी भर्ती
बता दें यूपीपीएससी आरओ एआओ के इस भर्ती प्रक्रिय के तहत कुल 411 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPSC UP RO ARO Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPPSC RO ARO Admit Card 2025 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- डेट ऑफ बर्थ
- परीक्षा का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- एग्जाम सेंटर का नाम
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
