कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान तेज हवाओं यानी आंधी, गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। खासकर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर पानी के साथ ओलावृष्टि का खतरा जताया बने रहने के संकेत हैं। इधर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मेघ गर्जन तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उधर, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से पूर्वोत्तर में मौसम बदलेगा और तूफानी हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश होगी। खासकर, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, अरुणाचल के कुछ जगहों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में बूंदाबांदी हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बना रहेगा। 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, ह्यूमिडिटी (आर्द्रता) 90 से 65 प्रतिशत के बीच रहेगी। आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस बदलाव का सबसे बड़ा असर यह हुआ है कि सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड यानी 'गुलाबी ठंड' का एहसास होने लगा है। तेज बारिश और हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ नजर आ रही है। बारिश के चलते प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है। लेकिन सर्द बढ़ने के साथ एक्यूआई में गिरावट दर्ज की जाएगी।
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगहों पर मंगलवार से बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 13 से 15 अक्टूबर तक राज्य के कुछ भागों में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की एवं मध्यम वर्षा होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक विक्षोभ के असर से बीकानेर संभाग एवं शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। विभाग का कहना है कि राज्य में आगामी दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार सुबह तक के 24 घंटे के दौरान राज्य के कोटपूतली बहरोड़ जिले में हल्की वर्षा हुई। राज्य के शेष भागों में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक 11 मिलीमीटर बारिश विराट नगर में हुई।
पूर्वोत्तर मॉनसून के 15 अक्टूबर के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मॉनसून की बारिश की संभावना है, जिसमें चेन्नई में भारी बारिश हो सकती है। इसके अगले दिन, यह राज्य के अंदरूनी इलाकों में प्रवेश करेगा और तमिलनाडु और केरल की सीमा के साथ-साथ आगे बढ़ेगा।
