जॉब्स

UPPSC LT Grade Exam: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड परीक्षा की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें एग्जाम से जुड़ी अहम जानकारी

UPPSC LT Grade Exam: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड एग्जाम की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार भर्ती के लिए रिकॉर्ड 12 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इससे पहले साल 2018 में 10,768 पदों के लिए 7,63,317 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

Image

uppsc lt grade exam (iStock)

UPPSC LT Grade Exam 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड के 7466 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम की डेट्स का ऐलान कर दिया है। इससे पहले 20 सितंबर को आयोग ने 6 विषयों की परीक्षा तिथि की घोषणा की थी। सात साल बाद आई इस भर्ती के लिए 12 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इससे पहले साल 2018 में 10,768 पदों के लिए 7,63,317 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इससे पहले साल 2018 में 10,768 पदों के लिए 7,63,317 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की परीक्षा पहली बार प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के जरिये होगी। इससे पहले मार्च 2018 में इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था और इसकी चयन प्रक्रिया एकल परीक्षा के जरिये पूरी की गई थी।

इन विषयों का शेड्यूल हुआ जारी

आयोग ने पूरे नौ विषयों सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, उर्दू, अंग्रेजी, शारीरिक शिक्षा, कृषि और संगीत विषयों की प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 17 जनवरी 2026 को पहली पाली में सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक आयोजित होगी। इस दिन दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जीव विज्ञान की परीक्षा आयोजित होगी।

इसके बाद 18 जनवरी को अंग्रेजी विषय और दूसरी पाली में शारीरिक शिक्षा की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि आयोग ने 15 विषयों में 7466 पदों के लिए आवेदन लिये हैं। इस भर्ती के जरिये 12 लाख 36 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। भर्ती में पुरुष वर्ग में 4860, महिला वर्ग में 2525 और दिव्यांगजनों में 21 पदों पर भर्ती होगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article