Delhi AQI Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार, 15 नवंबर 2026 की सुबह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़े डराने वाले हैं। हालांकि शनिवार के मुकाबले औसत वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार जरूर देखा गया है, लेकिन इसके बावजूद हवा का यह स्तर इंसानी सेहत के लिए बेहद खतरनाक बना हुआ है। आज सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 352 दर्ज किया गया, जबकि कल शनिवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 367 रिकॉर्ड किया गया था। केवल एक इलाके, कैंटोनमेंट एरिया में AQI का स्तर मध्यम है, बाकी सभी जगह के हालात, खराब से गंभीर हैं।
इन इलाकों में हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में
दिल्ली के अधिकांश इलाकों में प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है। प्रमुख स्टेशनों पर दर्ज आंकड़े इस प्रकार हैं:
- अलीपुर: 356
- आनंद विहार: 364
- आया नगर: 362
- बवाना: 369
- बुराड़ी क्रॉसिंग: 400 (गंभीर श्रेणी से महज एक अंक कम)
- चांदनी चौक: 385
- छावला: 369
- CRRI मथुरा रोड: 393
- DTU: 394
- दिलशाद गार्डन: 357
- जहांगीरपुरी: 360
- JNU: 383
- मुंडका: 379
- नरेला: 360
- पंजाबी बाग: 386
- रोहिणी: 360
- सिरी फोर्ट: 368
- सोनिया विहार: 359
- वसुंधरा एन्क्लेव: 380
- विवेक विहार: 373
- वजीरपुर: 362
ये इलाके पहुंचे 'गंभीर' श्रेणी में
शहर के कई हिस्से ऐसे हैं जहां प्रदूषण खतरनाक रूप से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच चुका है, जिससे सांस के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है:
- IIT दिल्ली: 425 (सबसे प्रदूषित)
- ITO दिल्ली: 415
- NIH नरेला: 414
- NSIT द्वारका: 409
- NSUT जफरपुर: 407
- कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: 403
- नॉर्थ कैंपस DU: 402
- पूसा: 402
CPCB का एयर क्वालिटी पैमाना
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 0 से 50 के बीच के AQI को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच के AQI को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच के AQI को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच के AQI को 'खराब', 301 से 400 के बीच के AQI को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच के AQI को 'गंभीर' माना जाता है।
क्या बूंदाबांदी से मिलेगी राहत?
मौसम विभाग के अनुसार, आज रविवार को दिन में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। यदि हल्की बारिश होती है, तो हवा में तैर रहे प्रदूषण के महीन कणकुछ हद तक जमीन पर बैठ सकते हैं, जिससे नागरिकों को जहरीली हवा से थोड़ी बहुत राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि जब तक तेज हवाएं नहीं चलतीं, तब तक प्रदूषण से पूर्ण राहत मिलना मुश्किल है।
