एजुकेशन

NHPC JE Admit Card 2025: जारी हुआ जेई परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

NHPC JE Admit Card 2025 OUT: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, इन प्रवेश पत्र को जूनियर इंजीनियर (JE) पर जारी किया गया है, जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे nhpcindia.com से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NHPC JE Admit Card 2025 OUT

NHPC JE Admit Card 2025 Released: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट - nhpcindia.com पर जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, तो खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से NHPC JE Admit Card 2025 चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा की तारीख भी नोट कर सकते हैं।

NHPC JE Hall Ticket 2025 सभी उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है और इसे एक वैलिड फोटो ID प्रूफ के साथ एग्जाम सेंटर ले जाना होगा।

NHPC JE Admit Card 2025 Exam Date

परीक्षा 29 अक्टूबर, 2025 को होने वाली है, जिसमें लगभग 74,000 उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

जो उम्मीदवार 29 अक्टूबर, 2025 को जूनियर इंजीनियर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन कर सकते हैं। आखिरी समय तक का इंतजार नहीं करियेगा, क्योंकि क्या पता सर्वर की समस्या या टेक्निकल एरर जैसा कुछ हो जाए, इसलिए जल्द से जल्द इन्हें NHPC JE Admit Card 2025 Download कर लें।

NHPC JE Admit Card 2025 Step To Download

कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट - nhpcindia.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • NHPC JE Admit Card 2025 Download Link पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए सबमिट पर क्लिक करें और इसका प्रिंट ले लें

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे NHPC JE एडमिट कार्ड 2025 पर दी गई सभी डिटेल्स, जैसे कि अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय, ध्यान से वेरिफाई करें।

डिटेल्स
आयोजक संस्था नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC)
कुल वैकेंसी 248
सिटी स्लिप जारी होने की तारीख 16 अक्टूबर, 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 26 अक्टूबर, 2025
परीक्षा की तारीख 29 अक्टूबर, 2025
परीक्षा का तरीका ऑफलाइन (OMR-आधारित)
सिटी स्लिप एक्सेस ईमेल, SMS, ऑफिशियल वेबसाइट
ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com
किसी भी गड़बड़ी की सूचना परीक्षा की तारीख से पहले तुरंत NHPC अधिकारियों को दें।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article