एजुकेशन

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं 12वीं पास के लिए असम राइफल्स में नौकरी का मौका, 354 पदों पर आज से करें आवेदन

Assam Rifles Technical, Tradesman Recruitment 2026: असम राइफल्स ने टेक्निकल/ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 354 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2026 है।

Image

Assam Rifles Recruitment 2026: असम राइफल्स में टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पदों पर निकली वैकेंसी

Assam Rifles Technical, Tradesman Recruitment 2026: 10वीं 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। असम राइफल्स ने टेक्निकल/ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती (Assam Rifles Technical Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 354 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें वॉरेंट राइफलमैन (इंजीनियर इक्विपमेंट मैकेनिक), राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन मोटर व्हीकल), राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (ईएमई), राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड), ), राइफलमैन (वेल्डर), वॉरेंट ऑफिसर (ऑपरेशन थियेटर टेक्नीशियन), राइफलमैन (मेसन) और राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन फीटर सिग्नल) के पद शामिल हैं।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 दिसंबर 2026 को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2026 है।

असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन क्वालिफिकेश, एज लिमिट

असम राइफल्स के टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड्स में आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित किया गया है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

Assam Rifles Technical, Tradesman Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले assamrifles.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Assam Rifles Technical/Tradesman Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Assam Rifles Recruitment 2026: Check Here

असम राइफल्स टेक्निकल ट्रेड्समैन आवेदन शुल्क

असम राइफल्स के टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां सभी कैटेगिरी के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article