जॉब्स

UP Rojgar Mela: राजकीय आईटीआई लखनऊ में 31 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला, भरे जाएंगे 3785 पद

UP Rojgar Mela Date and Time: यूपी रोजगार मेले का आयोजन 31 जनवरी को राजकीय आईटीआई लखनऊ में होने जा रहा है। मेले में 24 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इस मेले में 3785 रिक्तियों पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Image

UP Rojgar Mela 2024

UP Rojgar Mela Date and Time: योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत 31 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में शिशिक्षु/रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राजकुमार यादव के मुताबिक इस रोजगार मेला में 24 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम ए खां ने बताया कि शिशिक्षु/रोजगार मेले के माध्यम से 3785 रिक्तियों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 18 से ऊपर तथा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। कंपनियों द्वारा वेतन 10000 से 27000 रुपए प्रति माह एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 09 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article