एजुकेशन

ICG Navik GD Exam City Slip 2026: इंडियन कोस्ट गार्ड जीडी, नाविक डीबी और यांत्रिक स्टेज 1 का एग्जाम सिटी स्लिप जल्द, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

ICG Navik GD, Navik DB, Yantrik Stage 1 Exam City Slip 2026 Released: इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) ने नाविक जीडी, नाविक डीबी, यांत्रिक और हाइजीनिस्ट 1 भर्ती 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर सूची डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

ICG Navik GD, Navik DB Exam City Slip 2026: ऐसे डाउनलोड करें आईसीजी जीडी नाविक एग्जाम सिटी स्लिप

ICG Navik GD, Navik DB, Yantrik Stage 1 Exam City Slip 2026 Released: इंडियन कोस्ट गार्ड के सीजीईपीटी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ICG Navik GD Exam City Slip) खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) ने नाविक जीडी, नाविक डीबी, यांत्रिक और हाइजीनिस्ट 1 भर्ती 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें इंडियन कोस्ट गार्ड सीजीईपीटी भर्ती परीक्षा 17 और 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

ICG Navik GD, Navik DB, Yantrik Stage 1 Exam City Slip 2026: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Join ICG as Enrolled Personnel (CGEPT) लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Email ID और Passowrd दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ICG Navik GD, Navik DB Admit Card: कब आएगा एडमिट कार्ड

इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) ने नाविक जीडी, नाविक डीबी, यांत्रिक और हाइजीनिस्ट 1 भर्ती 2026 के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीद है कि परीक्षा से दो से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article