एजुकेशन

Delhi NCR School Holiday Today: क्या आज 7 नवंबर छोटी दिवाली पर स्कूल बंद हैं या खुले हैं, यहां देखें दिल्ली एनसीआर के स्कूलों का अपडेट

Delhi NCR School Holiday Today Or Not: आज यानी 7 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज छोटी दिवाली पर दिल्ली एनसीआर, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं या खुले हैं।

Image

Delhi NCR School Holiday Today: क्या आज 8 नवंबर को छोटी दिवाली पर दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं या खुले हैं (AI Image/Newsroom Verified)

Delhi NCR School Holiday Today Or Not: धनतेरस के साथ दिवाली के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आज यानी 7 नवंबर को छोटी दिवाली का (Delhi NCR School Holiday) पर्व है। दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा के चलते इस महीने कई दिन स्कूलों में छुट्टी होगी। इस बीच दिल्ली एनसीआर के स्कूल के छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या आज 7 नवंबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं। यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज दिल्ली एनसीआर, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं या खुले हैं।

Choti Diwali Delhi School Holiday

दिल्ली सरकार की वर्ष 2026 की आधिकारिक अवकाश सूची में 8 नवंबर को दीपावली की छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, यह दिन रविवार भी है। ऐसे में यहां पर आज यानी 7 नवंबर को स्कूल अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे।

Noida School Holiday Toyday: नोएडा, ग्रेटर नोएडा के स्कूल बंद हैं या खुले हैं

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों की बात करें तो दिवाली की छुट्टी 8 नवंबर को है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अवकाश कैलेंडर में 8 नवंबर को दीपावली, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भैया दूज की छुट्टी निर्धारित है। ऐसे में आज यहां स्कूलों में किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है।

Ghaziabad School Holiday Today: गाजियाबाद के स्कूल में छोटी दिवाली की छुट्टी है या नहीं

गाजियाबाद के स्कूलों की बात करें तो यहां के स्कूलों में भी दिवाली की छुट्टी 8 नवंबर 2026, रविवार को है। इसके बाद 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 11 नवंबर को भैया दूज की छुट्टी निर्धारित है। ऐसे में यहां आज यानी 7 नवंबर को स्कूल अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article