शहर

गाजियाबाद में ​हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान​, रैगिंग की आशंका से मचा हड़कंप

Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आरके गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के हॉस्टल में शुक्रवार को एक छात्र ने कथित तौर पर हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Image

हॉस्टल की छठी मंजिल से बीटेक छात्र ने दी जान

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आरके गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) के हॉस्टल में शुक्रवार को एक छात्र ने कथित तौर पर हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतक छात्र हर्ष सिसोदिया बीटेक की पढ़ाई कर रहा था, जो मूलत: सहारनपुर का रहने वाला बताया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना के पीछे सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नहीं मिला सुसाइट नोट

पुलिस के मुताबिक, मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं, परिवार की ओर से फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के दोस्तों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए तेजी से अपने कमरे से बाहर निकला। इसके बाद वह दूसरे टॉवर में स्थित मालवीय भवन हॉस्टल की छत पर पहुंचा, जहां से उसने छठी मंजिल से छलांग लगा दी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article