जॉब्स

UP Police Constable Recruitment 2023: यूपी पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती, जानें आवेदन करने का तरीका

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 7, 2023, 03:44 PM IST

UP Police Constable Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

Image

UP Police Recruitment 2023

Photo : iStock

UP Police Constable Recruitment 2023, UP Police Constable Sarkari Naukri 2023: यूपी पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

UP Police Constable Bharti 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 37000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकेंगे। कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

UPPBPB Constable Recruitment 2023: क्या होनी चाहिए योग्यता

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for UP Police Constable Recruitment 2023

  • यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
UP Police Constable Exam 2023: ऐसे होगा चयन

यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। बोर्ड की ओर से इस परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article