बॉलीवुड

"टांग टूटी हुई थी और आंखें जख्मी....", Sushant Singh Rajput की बहन Shweta Singh Kirti ने उजागर की शॉकिंग पोस्टमार्टम रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दुनिया के सामने एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिवील कर दी है। श्वेता ने बताया है कि जब उनके भाई की डेडबॉडी उन्हें मिली तो शरीर पर कई तरह के घाव थे।

Image

"टांगें टूटी हुई थीं और आंखें....", Sushant Singh Rajput की बहन Shweta Singh Kirti ने उजागर की शॉकिंग पोस्टमार्टम रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत जिन हालातों में हुई थी, वो आज भी एक मिस्ट्री हैं और उनके अचानक यूं चले जाने पर कई सवाल खड़े हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति समय-समय पर कई तरह के खुलासे करती रहती हैं और एक दफा उन्होंने फिर से ऐसा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है कि हर किसी को होश उड़ गए हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने कार से ही एक वीडियो रिकॉर्ड करके बताया है कि उनके भाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कई लोगों को हैरान कर सकती है क्योंकि जिस व्यक्ति ने एक्टर का पोस्टमार्टम किया था उसने परिवार को बताया कि बॉडी पर कई तरह के घाव के निशान थे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Rhiti Tiwari ने मां संग मिलकर किए थे सौतेले पिता पर अत्याचार

वीडियो में श्वेता सिंह कीर्ति कहती नजर आ रही हैं, "जिस व्यक्ति ने भाई का पोस्टमार्टम किया था, उसने हमें हाल में ही बताया है कि शरीर पर कई घाव थे। भाी के गले पर शॉट गन का निशान था, एक टांग टूटी हुई थी और शरीर पर बहुत जोर लगाया गया था, जिसकी वजह से भाई की आंखें भी जख्मी थीं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Suriya के साथ होगी SS Rajamouli की नई फिल्म !! 'Varanasi' डायरेक्टर ने दिया रिएक्शन

श्वेता ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "मुझे पता है कि अपने किसी करीबी के बारे में ये सोचकर भी कैसा लगता है? अगर ऐसा कुछ आपके साथ हो तो आप किसी को माफ भी कर सकते हो लेकिन किसी करीबी के साथ ऐसा हो तो दिल कैसे मानेगा? ऐसे में किसी इंसान को माफ करने में आपको बहुत वक्त लगेगा।"

Shweta Singh Kirti ने भगवान में भरोसा रखने की दी सलाह

सुशांत सिंह राजपूत के लाखों फैंस हैं जो उनके लिए न्याय की मांग करते रहते हैं। ऐसे फैंस को सलाह देते हुए श्वेता ने कहा है कि भगवान पर भरोसा ना छोड़ें। श्वेता के अनुसार, "मैं चाहती हूं कि लोग किसी भी तरह की नफरत या रिवेंज ना पालें। मुझे लगता है कि जिंदगी का पर्पज प्यार फैलाना है, इसलिए भगवान में भरोसा रखें।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article