टीवी मसाला

Rhiti Tiwari ने मां संग मिलकर किया था सौतेले पिता पर अत्याचार, एकम बावा ने लगाए गंभीर आरोप

Rhiti Tiwari Step Father Video: पंजाबी सिंगर एकम बावा ने दावा किया है कि वह रीति तिवारी के पिता हैं और उनकी मां रानी तिवारी संग उनका रिश्ता रहा है। अब एकम ने नया वीडियो शेयर किया है।

Image

ekam bawa-rhiti tiwari (photo credit- instagram)

Rhiti Tiwari Step Father Video: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) अपनी भाषा और लड़ाई झगड़ों की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। शो में वह काजी तौकीर संग अपनी लड़ाई की वजह से खूब ट्रोल हो रही हैं और शो के बाहर उनके परिवार के विवाद ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर सिंगर एकम बावा ने दावा किया कि वह रीति तिवारी के पिता हैं। एकम बावा के मुताबिक, उन्होंने रीति तिवारी की मां रानी तिवारी के साथ शादी की है और अब सिंगर का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने रानी तिवारी और रीति तिवारी पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Gauahar Khan ने Yung की भाषा पर उठाए सवाल तो फूटा रैपर के भाई का गुस्सा, दिया मुंहतोड़ जवाब

    रीति तिवारी की मां पर सिंगर के आरोप

    एकम बावा ने अपने नए वीडियो में दावा किया है कि रीति तिवारी की मां रानी तिवारी ने उनके साथ मारपीट की है और दोनों मां बेटी ने उन्हें इस हद तक टॉर्चर किया है जिस वजह से उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की है। वीडियो में सिंगर एकम बावा ने कहा, 'अब तो सलमान खान ने भी बोल दिया कि रॉकस्टार काजी है रीति तिवारी तुम नहीं हो। काजी ही रहेगा। मैंने तीन-चार वीडियो क्या डाल दिए। मुझे फिर से टॉर्चर करना शुरू कर दिया। मुझे धमकियां देनी शुरू कर दी। पिछले दो-ढाई साल से मेरे साथ ऐसे ही हो रहा है। इसको हटा लो। वरना क्या हाल होगा पता भी नहीं चलेगा। इसकी मां (रीति तिवारी की मां रानी तिवारी) ने मेरे थप्पड़ मारे। ये वीडियो आप देखो, जिसमें साफ दिख रहा है कि इसकी मां मुझे थप्पड़ मार रही है। मैंने सुसाइड करने की कोशिश की। मैं 12-13 दिन एडमिट रहा हूं। उस टाइम ना रीति तिवारी ने मेरा हाल लिया और ना इसकी मां ने। तब मेरे दोस्त ही खड़े थे, मेरे साथ। तब मैं इतना परेशान था इन लोगों से। ना ये मुझे डिवोर्स दे रही थी। जब डिवोर्स की बात आई, तो मेरा नंबर ब्लॉक, सब ब्लॉक, मैं क्या करता और लोग बोलते हैं फिर आग या पब्लिसिटी के लिए।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: India’s Best Dancer 5 के विनर बने Ritesh Pal, ट्रॉफी उठाने के बाद बोले- 'यकीन नहीं हो रहा' (Exclusive)

      रीति तिवारी के सौतेले पिता का नया वीडियो

      वीडियो में सिंगर ने आगे कहा, इन लोगों ने मेरी जिंदगी, मेरा करियर सब खराब दिया। मैं करियर खा गए ये लोग। रीति की मां मुझसे कहती थी कि अगर तुम गाना करोगे, तो मैं गाने में आऊंगी। तुम ये नहीं करना, वो नहीं करना। जिम नहीं जाने देती थी। मेरा सबकुछ खत्म हो गया। मैं चार महीने कमरे में बंद रहा हूं। मेरे साथ जो हुआ वो मेरा भगवान जानता है। आज ये लोग फिर मुझे धमका रहे हैं। कर लो जो करना है। पहले भी मैं डर डर के जी रहा हूं और आज जनता के दरबार में अपनी बात कह रहा हूं। मर्द की औलाद हो तो सामने आकर बात करो। अगर गलत हुआ। तो वहीं जूते मारना।' इस वीडियो में एकम ने अपनी और रीति तिवारी की मां रानी तिवारी की शादी की तस्वीर भी दिखाई है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article