UP Police Constable Exam City Slip 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police Constable Exam City Slip) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पदोन्नति बोर्ड आज यानी 16 अगस्त 2024 को शाम 5 बजे तक परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने (UP Police Constable City Slip) वाला है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। यहां अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UP Police Constable Exam Date: कब होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा
बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23 अगस्त, 24, 25, 30 औऱ 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर निर्धारित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्र रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर की परिधि में निर्धारित हैं। एग्जाम दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।UP Police Constable Exam City Slip 2024 Download
- सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Police Constable Exam City Slip 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- एग्जाम सिटी स्लीप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर लें।
