जॉब्स

UP Police Constable Exam 2024: जारी हुआ यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

UP Police Constable Exam City Slip, Guidelines, Helpline Number: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अभ्यर्थी सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां संपर्क कर सकते हैं।

Image

UP Police Constable Exam 2024: यहां देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर

UP Police Constable Exam City Slip, Guidelines, Helpline Number: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (UP Police Constable Exam City Slip) सूचना है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने दिनांक 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को होने वाली आरक्षी नागरिक पुलिस 2023 की लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 8867786192 एवं 9773790762 जारी (UP Police Constable Exam Guidelines) किया है। यह नंबर बिल्कुल एक्टिव है। अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए यहां संपर्क कर (UP Police Constable Exam Helpine Number) सकते हैं। बता दें हाल ही में यूपीपीबीपीबी ने परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी किया है। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि अब जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

UP Police Constable Admit Card 2024: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि परीक्षा से तीन से चार दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Admit Card 2024 Download: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP Police Constable Admit Card 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Police Constable Exam Date: कब होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा

पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23 अगस्त, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के 67 जिलों के 1174 केंद्रों पर निर्धारित होगी। जानकारी के मुताबिक सभी परीक्षा केंद्र रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर की परिधि में निर्धारित हैं। एग्जाम दो पालियों में होगा। फर्स्ट शिफ्ट का एग्जाम सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

UP Police Constable Exam 2024: कुल इतने पदों पर वैकेंसी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 650,244 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 14102 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 12,650 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1204 और ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 16264 पद आरक्षित हैं।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article