जॉब्स

UP Lekhpal Recruitment 2023: यूपी लेखपाल के 4000 पदों पर भर्ती जल्द, जानें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 5, 2023, 06:41 PM IST

UP Lekhpal Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही लेखपाल के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान करने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लेखपाल के 4 हजार से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

UP Lekhpal Recruitment 2023: यूपी लेखपाल के पदों पर वैकेंसी

UP Lekhpal Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तर प्रदेश सरकार में लेखपाल की सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल के पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान करने (UP Lekhpal Vacancy 2023) वाला है। UPSSSC के करीबी सूत्रों की मानें तो लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। किसी भी वक्त अधिसूचना जारी हो (UP Lekhpal Vacancy) सकता है।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से लेखपाल के कुल 4000 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। हालांकि ध्यान रहे लेखपाल की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पीईटी परीक्षा क्वालीफाई करना (UP Lekhpal Bharti 2023) अनिवार्य है। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UP Lekhpal Recruitment 2023 Notification: कब जारी होगा नोटिफिकेशन

यूपी लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले लेखपाल के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया जाएगा। हालांकि यूपीएसएसएससी द्वारा इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

UP Lekhpal Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को छूट दिया जाएगा।

UP Lekhpal PET Exam: पीईटी परीक्षा क्वालीफाई करना अनिवार्य

उत्तर प्रदेश लेखपाल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पीईटी परीक्षा क्वालीफाई करना अनिवार्य है। पीईटी परीक्षा में असफल होने वाले छात्रों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लेखपाल भर्ती निकालने से पहले पीईटी परीक्षा की तारीख घोषित करता है।

UP Lekhpal PET Exam Syllabus, Pattern: पीईटी परीक्षा का सिलेबस

यूपी लेखपाल PET परीक्षा सीबीटी मोड पर आयोजित की जाती है। यहां 100 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 1 मार्क्स का होता है, जिसमें सामान्य हिंदी 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, गणित से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान 25 प्रश्न और ग्रामीण समाज एवं ग्रामीण विकास से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जाएंगी। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे।

UP Lekhpal Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश लेखपाल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों के दस्तावजों का वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद डायरेक्ट लेखपा के पदों पर भर्ती कर ली जाएगी।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article