सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ी सी चट्टान कुछ ही सेकंड में अचानक ढह जाती है और उसके साथ-साथ चट्टान पर मौजूद पेड़ और एक मकान भी नीचे पानी में बहने लगते हैं। यह पूरी घटना इतनी तेजी से होती है कि वीडियो देखने वाले लोग भी कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं।
नेपाल में कुछ ही सेकंड में ढह गई पूरी चट्टान
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो (Video) नेपाल के मनांग जिले के चामे इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में पहाड़ी क्षेत्र का एक हिस्सा नजर आ रहा है। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल दिखता है, लेकिन अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा खिसकने लगता है। इसके बाद देखते ही देखते पूरी चट्टान नीचे की तरफ गिरने लगती है। चट्टान के ऊपर पेड़ और कुछ घर भी नजर आ रहे हैं। जैसे ही जमीन का हिस्सा टूटकर नीचे जाता है, वैसे ही पेड़ भी नीचे गिर जाते हैं। वीडियो में एक मकान का हिस्सा भी चट्टान के साथ नीचे जाता हुआ दिखाई देता है। कुछ ही सेकंड में जिस जगह पर ठोस जमीन नजर आ रही थी, वहां अब त्रासदी दिखाई दे रही थी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
चट्टान टूटी तो पेड़ और मकान भी साथ गिरे
इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे तेजी से शेयर किया जा रहा है। हमने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करने वाले @zingabad नामक अकाउंट से लिया है। लोग इस वीडियो को देखकर हैरानी जता रहे हैं कि पहाड़ी का इतना बड़ा हिस्सा इतनी तेजी से कैसे नीचे आ गया। वायरल क्लिप में सबसे डरावना पल वह है जब चट्टान अचानक टूटती है और उसके साथ पेड़ तथा मकान भी नीचे गिरने लगते हैं। घटना इतनी तेज घटती है कि वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिलता।
नेपाल के चामे का Video वायरल
फिलहाल चामे से सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। कुछ सेकंड की इस क्लिप में जिस तरह पूरी चट्टान नीचे गिरती दिखाई देती है, वह वाकई हैरान करने वाला नजारा है। घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की पूरी जानकारी इस वायरल वीडियो में पता नहीं चल पाया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
