साउथ अफ्रीका ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया को डराएंगे ये आंकड़े

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम का वनडे क्रिकेट में दबदबा खत्म होता नजर आ रहा है। साउथ अफ्रीका ने कंगारुओं को धोबी पछाड़ दे दिया है। यानी कि उनकी बादशाहत खत्म सी कर दी है। जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स में तीन मैच की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पटखनी देकर सीरीज जीत ली। इस सीरीज के जीतते ही साउथ अफ्रीका ने वनडे क्रिकेट में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया। जो काम साउथ अफ्रीका ने कर दिया है वो कोई और टीम नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं दक्षिण अफ्रीका ने कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

Authored by: Umesh KumarUpdated Sep 28 2026, 14:53 IST
साउथ अफ्रीका ने ली अजेय बढ़तImage Credit : ProteasMenCSA01 / 07

साउथ अफ्रीका ने ली अजेय बढ़त

तीन वनडे मैच की सीरीज में मेजबान साउथ अफ्रीका ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से धूल चटाई।

366 रन का दिया था टारगेटImage Credit : ProteasMenCSA02 / 07

366 रन का दिया था टारगेट

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 366 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.5 पांच ओवर मे 333 रन बनाकर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने 84-84 रन की पारी खेली। जेवियर बार्टलेट ने 50 रन की पारी खेली। हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके। ​​

साउथ अफ्रीका को मिली यादगार जीतImage Credit : ProteasMenCSA03 / 07

साउथ अफ्रीका को मिली यादगार जीत

साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान टेंबा बावूमा और डेविड मिलर ने शतकीय पारी खेली। बावूमा ने 103 रन बनाए तो मिलर ने 142 रन बनाए। दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। बल्लेबाजों के बाद अफ्रीका गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने नहीं दिया और एक यादगार जीत दिलाई।

अफ्रीका की लगातार पांचवीं जीतImage Credit : ProteasMenCSA04 / 07

अफ्रीका की लगातार पांचवीं जीत

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर पर लगातार पांचवां मैच जीता है। इन सभी मैचों में उन्होंने पहले बल्लेबाजी की थी। अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पिछले पांच में 111 रन, 164 रन, 122 रन, 67 रन और 32 रन से मात दी है। इसके अलावा अफ्रीका ने सीरीज जीतकर एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकॉर्डImage Credit : ProteasMenCSA05 / 07

अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को सर्वाधिक बार वनडे सीरीज में हराने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। अफ्रीका ने तीन या उससे अधिक वनडे मैचों की सीरीज में 10वीं बार मात दी। अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 वनडे सीरीज में 10 वनडे सीरीज में जीत दर्ज की। इस लिस्ट में इंग्लैंड दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 वनडे सीरीज में 8 सीरीज जीती है। वहीं भारत ने 15 सीरीज में से 6 सीरीज जीती है। पाकिस्तान ने 12 में से 5 और श्रीलंका ने 8 में से 4 वनडे सीरीज जीती है।

50 प्रतिशत से ज्यादा जीत वाली बनी एकमात्र टीमImage Credit : ProteasMenCSA06 / 07

50 प्रतिशत से ज्यादा जीत वाली बनी एकमात्र टीम

इसके अलावा 2016 के बाद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली 6 द्विपक्षीय (बाइलेटरल) वनडे सीरीज जीती हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली सीरीज 2014 में जीती थी। इस दौरान प्रोटियाज ने खेले गए 26 वनडे मैचों में से 20 जीते हैं और वे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50% से ज्यादा जीत दर वाली एकमात्र टीम हैं।

पिंक जर्सी में भी रचा इतिहासImage Credit : ProteasMenCSA07 / 07

पिंक जर्सी में भी रचा इतिहास

वहीं, पिंक डे पर गुलाबी जर्सी में खेलते हुए अफ्रीका ने अपनी 10वीं जीत दर्ज की। साथ अफ्रीका ने 14 पिंक वनडे मैच में 10 जीते हैं और मात्र चार ही मैच गंवाए हैं। इस दौरान साउथ अफ्रीका के जीत का प्रतिशत 71.42 का रहा है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!