जॉब्स

UP Lekhpal Bharti 2024: यूपी में होगी 4500 से ज्यादा लेखपाल की भर्ती, सीएम योगी ने किया ऐलान

UP Lekhpal Recruitment 2024: इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने लेखपाल की नई भर्ती को लेकर जानकारी साझा की है। जल्द ही लेखपाल के 4500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा।

Image

यूपी में लेखपाल की भर्ती

Photo : Times Now Digital

UP Lekhpal Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत की खबर है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आने वाली लेखपाल भर्ती को लेकर जानकारी साझा की है। बता दें कि सीएम योगी इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में चयनित लेखपालों को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थें। इस दौरान उन्होंने नई भर्तियों को लेकर भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य में 4700 लेखपालों की जल्द भर्तियां होंगी।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि इस भर्ती प्रत्रिया के पूरे होते ही प्रदेश में 30,837 लेखपालों की संख्या पूरी हो जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार में युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में काम हो रहा है।

यूपी में लेखपालों की भर्ती

यूपी में लेखपालों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी UPSSSC द्वारा नोटिफिकेशन जारी होता है। इस भर्ती के माध्यम से हजारों पदों पर भर्तियां की जाती हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस साल कुल 7720 लेखपालों की भर्तियां की गईं। नए लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया लखनऊ में हुई है।

नए लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि युवाओं का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, उनके हितों के लिए सरकार पूरी ताकत लगा रही है। उन्होंने सभी चयनित लेखपालों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

कौन कर सकता है आवेदन?

उत्तर प्रदेश में राजस्व विभाग में लेखपालों की भर्तियां होती हैं। लेखपाल के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा UPSSSC PET 2023 पास का सर्टिफिकेट रखने वाले ही आवेदन के पात्र होंगे। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article