जॉब्स

UP मिशन रोजगार: आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत सीएम अर्बन फेलो बनने का एक और मौका, 01 जनवरी तक करें आवेदन

यूपी में अब सीएम अर्बन फेलो बनने के लिए एक जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकेंगे इच्छुक अभ्यर्थी। कार्यक्रम की वेबसाइट anyurban.upsdc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं आवेदन। आकांक्षी नगर योजना में अभी तक 90000 से अधिक अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर कराया अपना पंजीकरण

Image

CM Fellowship Akanshi Nagar Yojna

योगी सरकार नगर विकास विभाग द्वारा शुरू की गई आकांक्षी नगर योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को सीएम अर्बन फेलो बनने का एक और मौका दे रही है। योजना के तहत नगरीय निकायों के साथ जुड़कर कार्य करने के लिए युवा आवेदकों की शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए और सभी संभावित अभ्यर्थियों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने आवेदन की समय सीमा 26 दिसंबर 2023 से बढ़ाकर 1 जनवरी 2024 कर दी है।

आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यक्रम की वेबसाइट anyurban.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए आवेदक +91522.2838116 पर फोन या any.urban.up@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है की आकांक्षी नगर योजना का उद्देश्य नगरीय निकायों को आकांक्षी से प्रेरणादायक बनाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों से सीएम अर्बन फेलो के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो अभ्यर्थियों को नगर विकास विभाग के साथ काम करने और शहरी नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता पर महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव डालने का अवसर प्रदान करेगा।

5 दिसंबर 2023 को पोर्टल के लाइव होने के बाद आकांक्षी नगर योजना में अभी तक 90000 से अधिक इच्छुक अभ्यर्थियों ने पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article