जॉब्स

UP Anganwadi Bharti 2025: यूपी में 69,000 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती जल्द, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी विभाग में 69,000 पदों पर भर्ती शुरू करने वाली है। इसमें 7,952 पद कार्यकत्रियों और 61,254 पद सहायिकाओं के होंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Image

UP Anganwadi Bharti 2025

UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी विभाग में 69,000 पदों पर भर्ती शुरू करने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 69,206 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें 7,952 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के और 61,254 पद सहायिकाओं के होंगे। यह भर्ती 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आंगनवाड़ी भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार upanganwadibharti.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

कब शुरू होगी प्रक्रिया

आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका पदों के लिए केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। upanganwadibharti.in- इस भर्ती पोर्टल पर जिला स्तर पर रिक्त पदों की जानकारी भी दी जाएगी। अभी तक आवेदन प्रारंभ नहीं हुए हैं और उम्मीद की जा रही है कि पोर्टल जल्द ही सक्रिय होगा और आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। भर्ती में उन महिलाओं को वरीयता दी जाएगी जो 12वीं पास हैं।

UP Anganwadi Bharti 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं पास निर्धारित की गई है। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकीं महिलाएं इस भर्ती में पात्र मानी जाएंगी। विस्तृत नोटिफिकेशन में पदों की संख्या और विवरण जिला स्तर पर अपलोड किए जाएंगे। यह भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय के अंतर्गत होगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और चयन12वीं, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन केवल उसी इलाके की महिलाएं कर सकती हैं, जहां वे रहती हैं। अगर किसी ग्राम पंचायत में योग्य उम्मीदवार नहीं मिलती, तो चयन न्याय पंचायत स्तर पर किया जाएगा। आपको बता दें कि इस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article