जॉब्स

UKSSSC Exam Calendar 2025: उत्तराखंड में 4873 पदों पर भर्ती के लिए कैलेंडर जारी, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

Uttarakhand Sarkari Naukri, UKSSSC Exam Calendar 2025: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की तरफ से राज्य में होने वाली भर्तियों का रिवाइज्ड कैलेंडर जारी हो गया है। जारी कैलेंडर के अनुसार, उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में 4873 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।

Image

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी

Photo : iStock

UKSSSC Exam Calendar 2025 Released: उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की तरफ से राज्य में होने वाली भर्तियों का रिवाइज्ड कैलेंडर जारी हो गया है। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। अगले सेशन में उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों में 4873 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। जारी कैलेंडर के अनुसार उत्तराखंड के पुलिस विभाग के साथ-साथ राजस्व और संस्कृति विभाग में भी भर्तियां होंगी।

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आने वाला है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए नया कैलेंडर जारी हो गया है। जारी कैलेंडर के अनुसार, राज्य के पुलिस समेत कई विभागों में भर्तियां की जाएंगी। आइए जानते हैं किस पद के लिए कब परीक्षा होगी।

Uttarakhand Police Recruitment: पुलिस में भर्तियां

उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के 2000 से ज्यादा पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 फरवरी 2025 में आयोजित की जाएगी। वहीं, Uttarakhand Police Constable PET में सेलेक्ट होने वालों के लिए लिखित परीक्षा 15 जून 2025 को होगी।

उत्तराखंड पुलिस विभाग के अलावा विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट, सींचपाल, मेट, कार्यप्रवेक्षक और राजस्व सहायक जैसे पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इसमें नलकूप चालक को मिलाकर कुल 1150 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए 19 जनवरी 2025 को परीक्षा आयोजित होगी।

Uttarakhand Sarkari Naukri: विभिन्न पदों पर भर्तियां

होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग में हवलदार परीक्षक के 24 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके लिए फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 21 अक्टूबर 2024 को होगा। वहीं वाहन चालक और पर्सनल असिस्टेंट समेत कई पदों के लिए 679 खाली पद भरे जाएंगे। इसके लिए 25 नवंबर, 8 दिसंबर और 18 दिसंबर को परीक्षा होगी।

उत्तराखंड के जनजातीय कल्याण विभाग में प्राथमिक शिक्षक (Uttarakhand PRT Teacher Recruitment) की भर्तियां 21 पदों पर होगी। इसके लिए परीक्षा 23 फरवरी 2025 को होगी। जबकि संस्कृति विभाग में प्रवक्ता के 18 खाली पदों पर 29 दिसंबर को परीक्षा होने वाली है। ज्यादा जानकारी के लिए UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in विजिट करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article