जॉब्स

UKPSC Recruitment 2022: जेल वार्डन पदों पर नौकरी का मौका, 12वीं पास आज से करें आवेदन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 15, 2022, 01:13 PM IST

Sarkari Naukri Notification 2022, UKPSC Jail Warden Recruitment 2022: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 12वीं पास के लिए नौकरी निकली है। योग्य अभ्यर्थी तय समय के अंदर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock

Sarkari Naukri 2022, UKPSC Recruitment 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जेल वार्डन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर 15 नवंबर यानी आज से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।

UKPSC Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तराखंड जेल वार्डन के 238 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, महिलाओं के लिए 24 पदों और पुरुषों के लिए 214 पद शामिल है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

UKPSC Job Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

जेल वार्डन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही हिंदी भाषा की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए अधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

UKPSC Exam 2022: ऐसे होगा चयन

उत्तराखंड जेल वार्डन भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और प्रत्येक गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

UKPSC Job Application 2022: ऐसे करें आवेदन

योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर 15 नवंबर से 5 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तय समय के बाद आवेदन नहीं स्वीकार किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा शुल्क और प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करने से पहले अपनी योगिता अवश्य जांच लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article