जॉब्स

ITBP Recruitment 2022: आईटीबीपी में कांस्टेबल पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 14, 2022, 05:51 PM IST

ITBP Recruitment 2022, ITBP Constable Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास तय के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

Image

आईटीबीपी भर्ती 2022

Photo : iStock

ITBP Constable Recruitment 2022, ITBP Constable Notification 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल के 287 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर 23 नवंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई है।

ITBP Constable Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारत तिब्बत सीमा पुलिस में कांस्टेबल के 287 पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌जिसमें, कांस्टेबल (टेलर) के 18 पद, कांस्टेबल (गार्डनर) के 16 पद, कांस्टेबल (कॉबलर) के 31 पद, कांस्टेबल (सफाई कर्मचारी) के 78 पद, कांस्टेबल (वॉशरमैन) के 89 पद और कांस्टेबल (बार्बर) के 55 पद शामिल हैं। इन‌ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21,700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।

ITBP Constable Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

कांस्टेबल (सफाई कर्मचारी, वॉशरमैन और बार्बर) पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

ITBP Constable Exam 2022: ऐसे होगा चयन

आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीख तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर जारी होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ITBP Constable Application: इतना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर 23 नवंबर से 23 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article