SSC GD Constable Recruitment 2022: Staff Selection Commission (SSC) Narcotics Control Bureau Exam 2022 के माध्यम से हजारों की संख्या में भर्ती करने जा रहा है। बता दें, एसएससी इस परीक्षा के माध्यम से 24369 पदों को भरेगा। यदि आप भी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPFs), SSF और Assam Rifles and Sepoy (Sepoy) में नौकरी की चाह रखते हैं तो यहां दिए गए लिंक से जल्द से जल्द अप्लाई कर लें।
कौन कर सकता है अप्लाई
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से मैट्रिक या 10वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
| बीएसएफ | 10497 पद |
| सीआरपीएफ | 8911 पद |
| एसएसबी | 1284 पद |
| आईटीबीपी | 1613 पद |
| एआर | 1697 पद |
| सीआईएसएफ | 100 पद |
| एसएसएफ | 103 पद |
अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। इसके अलवा बता दें, एसएससी ने हाल ही एक विज्ञप्ति जारी कर यह कहा है कि उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें, बल्कि जल्द से जल्द अप्लाई करें, क्योंकि टेक्निकल या हैवी ट्रैफिक की वजह कोई बाधा बन सकती है।
लेटेस्ट नोटिफिकेशन के लिए इस लिंक पर जाएं PDF
हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से होगा पेपर
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है जबकि चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) पर आधारित होगा, जो केवल अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कुछ और राउंड भी होंगे जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/ शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)/ मेडिकल टेस्ट/ रिव्यू मेडिकल टेस्ट (आरएमई)
