क्रिकेट

43 ओवर 42 मेडन, 21वीं सदी में न्यूजीलैंड-भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, मिचेल और फिलिप्स बने गवाह

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले गए न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि, इस मैच में कई नए रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गए। ज्यादातर रिकॉर्ड के लिए डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जिम्मेदार रहे। वहीं, भारतीय टीम ने भी कई नए रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Image

पहले टेस्ट मैच में बने 6 अनोखे रिकॉर्ड।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। यह टेस्ट मैच डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के धैर्य और नए रिकॉर्ड्स के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। मैच छठे विकेट और उससे नीचे के लिए साझेदारी के लिए खेले गए सबसे ज्यादा ओवर का का रिकॉर्ड बना। वहीं, भारत ने पारी के दौरान मेडन ओवर फेंकने का नया कार्तिमान स्थापित किया।

पहला रिकॉर्ड- बात करते हैं बेसिन रिजर्व क्रिकेट स्टेडियम की। यहां साल 2015 के बाद से अब तक 15 टेस्ट मैच खेले गए। इनमें यह मात्र दूसरा टेस्ट मैच है जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। इससे पहले दिसंबर 2018 में ऐसा हुआ था, जब श्रीलंका ने पहली पारी में 296 रनों से पिछड़ने के बाद वापसी की गजब की दास्तां लिखी थी। उस मैच में एक समय श्रीलंका 6.2 ओवर में 13 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा कर मुश्किल में थी, लेकिन यहां से कुसल मेडिंस (नाबाद 141) और एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 120) ने न्यूजीलैंड को विकेट के लिए तरसा दिया। श्रीलंका ने 115 ओवर में 3 विकेट पर 287 रन बनाए और मैच ड्रॉ करा लिया।

दूसरा रिकॉर्ड- एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद भारत ने एक साल में दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ खेला। इससे पहले अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ ड्रॉ खेला और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ। पिछली बार भारत ने साल 2014/15 में लगातार दो या उससे अधिक टेस्ट मैच ड्रॉ खेले था। उस समय भारत ने लगातार तीन टेस्ट ड्रॉ खेले थे। 2014/15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कंगारुयों के खिलाफ मेलबर्न और सिडनी में और उसके बाद जून 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ ड्रॉ मैच कराया था।

तीसरा रिकॉर्ड- अभी तक नवंबर 2026 में कुल चार टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। BAN बनाम WI (सिलहट), AFG बनाम ZIM (शारजाह), PAK बनाम SL (रावलपिंडी) और यह मैच। 2011 की शुरुआत से लेकर अब तक, केवल दो अन्य महीने ऐसे रहे हैं जिनमें इतने ही टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हों। पहला मार्च 2013 और दूसरा मार्च 2022 में (शुरुआती तारीख के महीने के आधार पर)।

चौथा रिकॉर्ड- मैच की दूसरी पारी में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मिलकर कुल 43 ओवर खेले। 21वीं सदी में न्यूजीलैंड के लिए किसी ड्रॉ टेस्ट की तीसरी पारी में छठे विकेट या उससे नीचे की साझेदारी के तौर पर खेले गए ओवर के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मामले में पहला स्थान (जो कि एक ऑल-टाइम रिकॉर्ड भी है) 2014 में इसी मैदान पर ब्रेंडन मैकुलम और बीजे वॉटलिंग के बीच हुई 352 रनों की साझेदारी का है, जिसमें उन्होंने 123 ओवर खेले थे।

पांचवां रिकॉर्ड- न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान भारत ने कुल 42 ओवर मेडन फेंके गए। जो WTC 2025-27 चक्र में किसी एक टीम की पारी में फेंके गए सबसे अधिक मेडन ओवर हैं। पिछली बार भारत ने किसी एक पारी में 40 या उससे अधिक मेडन ओवर 2015 में दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फेंके थे। तब 143.1 ओवर में 143 रन पर ऑल-आउट हुई दक्षिण अफ्रीका की पारी में भारत ने 89 मेडन ओवर फेंके थे।

छठा रिकॉर्ड- भारत ने न्यूजीलैंड की पारी के दौरान कुल 8 गेंदबाजों से गेंदबाजी करवाई। यह 28वीं बार था जब भारत ने टेस्ट मैच की एक पारी में आठ या उससे ज्यादा गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था। इससे पहले, अगस्त में कोलंबो (SSC) में खेले गए पिछले मैच में ऐसा 27वीं बार हुआ था। इससे पहले केवल दो बार ऐसा हुआ है जब भारत ने लगातार दो टेस्ट मैच में 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था। 1963/64 की घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ। वहीं, दिसंबर 1952 में कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ तथा उसके बाद जनवरी 1953 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा किया था।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article