UIIC Assistant Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UIIC Assistant Recruitment) खबर है। युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स कंपनी ने असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (UIIC Assistant Vacancy 2023) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत यूआईआईसी के कुल 300 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर (UIIC Assistant Bharti 2023) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 16 दिसंबर 2023 को एक्टिव कर दिया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी 2023 है। यहां आप यूआईआईसी असिस्टेंट के लिए क्वालिफिकेशन, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया व आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।
UIIC Assistant Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
युनाइटेड इंडिया इंश्यूरेन्स कंपनी लिमिटेड के असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।UIIC Assistant Vacancy 2023: आयु सीमा
यूआईआईसी के असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।UIIC Assistant Recruitment 2023 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UIIC Assistant Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
