जॉब्स

Army Recruitment 2024, Sarkari Naukri: टेरिटोरियल आर्मी में बिना परीक्षा के डायरेक्ट नौकरी, बस चाहिए होगी ये योग्यता

Army Recruitment 2024, Teritorial Army Recruitment, Sarkari Naukri: 10वीं 12वीं पास कर आर्मी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अहम (Teritorial Army Recruitment) सूचना है। टेरिटोरियल आर्मी ने अपने यहां पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Teritorial Army Vacancy) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Army Recruitment 2024, Sarkari Naukri: टेरिटोरियल आर्मी में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी

Army Recruitment 2024, Teritorial Army Recruitment, Sarkari Naukri: आर्मी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Army Recruitment 2024) खबर है। टेरिटोरियल आर्मी ने अपने यहां पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (Teritorial Army Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर कमीशन अधिकारी, जनरल ड्यूटी सैनिक, शेफ कम्युनिटी सैनिक, धोबी, ड्रेसर, कारीगर, हाउस कीपर समेत विभिन्न पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Teritorial Army Vacancy) की जाएगी। रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप टेरिटोरियल आर्मी के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Teritorial Army Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

जनरल ड्यूटी सैनिक37 पद
शेफ कम्युनिटी सैनिक 4 पद
कारीगर सैनिक 3 पद
वॉशरमैन सैनिक 3 पद
उपकरण मरम्मत करने वाले सैनिक3 पद
दर्जी2 पद
हाउस कीपर2 पद
ड्रेसर सैनिक 2 पद
क्लर्क2 पद

Teritorial Army Vacancy: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

टेरिटोरियल आर्मी के इन पदों प आवदेन करने के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। इससे संबंधित जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां न्यूनतम आयु निर्धारित नहीं की गई है। वहीं अधिकतम 55 वर्ष है। जबकि अन्य रैंक के लिए 50 वर्ष है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Teritorial Army Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले jointerritorialarmy.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Teritorial Army Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेश फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रिंट आउट निकाल लें।

Teritorial Army Bharti: बिना परीक्षा के डायरेक्ट नौकरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी में इन पदों पर भर्ती के लिए किसी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन डायरेक्ट एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल फिटनेस, इंटरव्यू और मडिकल टेस्ट के जरिए किया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article